• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डाबर का हुआ बादशाह मसाला, इतने शेयर हासिल कर सबसे बड़ी हिस्सेदार बनी कंपनी

Writer D by Writer D
02/01/2023
in Business
0
Badshah masala

Dabur has bought Badshah Masala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (FMCG) के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डाबर (Dabur) ने अब मसाला कारोबार में भी एंट्री कर ली है. कंपनी ने बादशाह मसाला (Badshah Masala) में सबसे ज्यादा 51% हिस्सेदारी हासिल कर इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है. इस बात का ऐलान डाबर ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर किया है. इसमें बताया गया है कि बादशाह मसाला कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और शेयर होल्डर्स के साथ डाबर इंडिया लिमिटेड ने डील पूरी करते हुए 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

इससे पहले Dabur ने अक्टूबर महीने में बादशाह मसाला (Badshah Masala) की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान कर दिया था. तब बताया गया था कि डाबर ने बादशाह मसाला में 51 फीसदी हिस्सेदारी 587.52 करोड़ रुपये में खरीदी है. एक ज्वाइंट बयान में कहा गया कि डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पक्के एग्रिमेंट पर साइन किए. अब इस डील के पूरे होने के बाद बादशाह मसाला पर डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो गया है.

तब दिए गए ज्वाइंट बयान में कहा गया था कि बादशाह मसाला पिसे हुए मसालों, मिक्स मसालों और अन्य खाद्य प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती है और निर्यात भी करती है. डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को बताया था कि यह अधिग्रहण फूड सेक्टर की नई कैटेगरीज में प्रवेश करने के कंपनी के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है. डाबर इंडिया ने कहा था कि 51 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 587.52 करोड़ रुपये में डील हुई है.

इस डील के लिए बादशाह मसाला की वैल्यू 1,152 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कहा था कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण अगले 5 साल बाद किया जाएगा. कंपनी ने कहा था कि इस अधिग्रहण के साथ डाबर इंडिया 3 साल में अपने फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का इरादा रखती है.

तब घटा था डाबर (Dabur) इंडिया का मुनाफा

अक्टूबर में जारी दूसरी तिमाही के रिजल्ट में डाबर इंडिया के कंसोलिडेट मुनाफे में सालाना आधार पर 2.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. सितंबर की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 490.86 करोड़ रहा था. वहीं, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 505.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. हालांकि, ऑपरेशन से कंपनी के रेवेन्यू में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी और ये 2,986.49 करोड़ रुपये हो गया था. पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 2,817.58 करोड़ रुपये रहा था.

Tags: badshah masalaBusiness NewsBusiness news in hindiDabur
Previous Post

लखनऊ में शीतलहर का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल सात जनवरी तक बंद

Next Post

दलितों का आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर सकती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

दलितों का आरक्षण खत्म करने का प्रयास कर सकती है भाजपा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

BSF

पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, BSF भर्ती में दिया इतना आरक्षण, उम्र-सीमा में भी छूट

10/03/2023
Indian cricket captain Virat Kohli took the first dose of the Corona vaccine

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

10/05/2021
Gajar ka Murabba

सर्दियों के लिए बेस्ट है ये डिश, एक बार बनाएं और पूरे सीजन लें आनंद

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version