• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुए फैंस, दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर कहा- हमेशा दिल में रहोगे

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Siddharth Shukla

Siddharth Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टीवी से लेकर फिल्मों तक में नजर आ चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का दुनिया से जाना सभी को परेशान कर गया था. सिद्धार्थ लाखों फैंस के दिलों पर राज करते थे. बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा था. महज 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. सलमान खान को भी इस का खबर से काफी झटका लगा था.

आज सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की दूसरी डेथ एनिवर्सरी है. एक्टर को गुजरे हुए आज पूरे 2 साल हो गए. लेकिन किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं होता है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे. सोशल मीडिया पर सिड के फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर उनके लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे है. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनका परिवार और शहनाज गिल काफी टूट गए थे. शहनाज को सिद्धार्थ के जाने का काफी गहरा सदमा पहुंचा था.

BPSC स्कूल शिक्षक आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

बिग बॉस में शहनाज ने खुलकर सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. शो के बाहर भी अक्सर सिद्धार्थ के साथ देखी जाती थी. फैंस ने इस जोड़ी सिडनाज का टैग भी दिया हुआ था. लेकिन सिद्धार्थ के निधन के सदमें से निकलने में शहनाज को काफी वक्त लगा. हालांकि अब वह अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस कर रही हैं और खुद को ज्यादा से ज्यादा बिजी रखने की कोशिश भी करती हैं.

सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) ने 2008 में बाबुल का आंगन छूटे ना से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने जाने पहचाने से ये अजनबी और लव यू जिंदगी जैसे शो किए. बाद में वह लोकप्रिय शो बालिका वधू में दिखाई दिए जिसमें उन्होंने जिला कलेक्टर शिवराज शेखर की भूमिका निभाई. इस सीरियल में उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला था.

Tags: Siddharth ShuklaSiddharth Shukla death anniversarysiddharth shukla news
Previous Post

BPSC स्कूल शिक्षक आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

घोसी में सीएम योगी की दहाड़, बोले- दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए ही गोरखपुर से चला था

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
CM Yogi

घोसी में सीएम योगी की दहाड़, बोले- दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए ही गोरखपुर से चला था

यह भी पढ़ें

prakash jawdekar

जम्मू कश्मीर में 5 अधिकृत भाषाओं को मिली मंजूरी, संसद में लाया जाएगा विधेयक

02/09/2020
share market

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 104 अंक उछला

29/12/2021

फ़ेस्टिव सीजन में टोयोटो ने पेश की Innova Crysta का नया मॉडल, इतनी है कीमत

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version