• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घोसी में सीएम योगी की दहाड़, बोले- दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए ही गोरखपुर से चला था

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच सितंबर को होने वाले मतदान से पहले मुख्ययमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को घोसी में जनसभा की।

#WATCH | Mau (UP): “Ghosi by-poll is important. Only those people can understand the importance of Ghosi by-polls who witnessed the 2005 Mau riots closely. In 2005, the Samajwadi Party was ruling the government…,” says UP CM Yogi Adityanath in his address at a public rally. pic.twitter.com/Y6Es13eZyO

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 2, 2023

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर पर है। भारत विश्व शक्ति बनने की राह पर है। एक तरफ जहां पीएम मोदी सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ देश के साथ गद्दारी करने वाले दगाबाज लोग देश में अव्यवस्था फैलाने के काम कर रहे हैं। उन्हें देश के विकास से तकलीफ है। वो अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

सपा के सरकार में गुंडागर्दी को भूल गए क्या?

उन्होंने (CM Yogi) विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को छलावा करार दिया। सीएम योगी कहा कि परिवार को बचाने के लिए लोग एकजुट हुए हैं। ऐसे गठबंधन से देश और राज्य को कोई फायदा नहीं होगा। घोसी की जनता से उन्होंने पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की। घोसी चीनी मिल के समीप स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। जनसभा में उमड़ी भीड़ से पूछा कि सपा के सरकार में गुंडागर्दी को भूल गए क्या?

मऊ दंगों का जिक्र, मुख्तार पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने चुनाव के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि घोसी का उप चुनाव महत्वपूर्ण है। इसका महत्व वही समझ पाएंगे जिन्होंने 2005 में हुए मऊ के दंगों को नजदीक से महसूस किया होगा। तत्कालीन सपा सरकार में दंगाई खुलेआम असलहे लहराते हुए निर्दोषों की हत्या कर रहे थे। उस वक्त न तो केंद्र की कांग्रेस सरकार कुछ बोली, न ही राज्य की सपा सरकार कुछ कर पाई थी। सीएम योगी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि मऊ में हुए 2005 के दंगों के वक्त मैं गोरखपुर से सांसद था, तब दंगाबाजों के खिलाफ लड़ने के लिए मैं ही गोरखपुर से चला था। माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लिए बिना हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद असलहा लहराने वाले, एके-47 लेकर चलने वाले माफिया आज व्हील चेयर पर अपनी जान की भीख मांगते हुए दिखाई देते हैं।

जमीन पर कब्जा किया तो बुलडोजर तैयार

सीएम योगी (CM Yogi) ने कानून व्यवस्था को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसी गरीब की जमीन कोई कब्जा नहीं कर सकता। अगर अवैध कब्जा कर लिया तो बुलडोजर भी तैयार है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आज कानून का राज है। कोई भी कानून के ऊपर नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के सबका विकास के नारे के साथ चल रही है। हमने प्रदेश में 55 लाख आवासों का निर्माण कराया है। गैस सिलेंडर में 200 रुपए की सब्सिडी दी गई है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगाई आज पीएम मोदी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस रणनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत का सिर ऊंचा किया

उप चुनाव के मैदान में उतरे सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि पूरी दुनिया आज केवल एक ही नेता की ओर देखती है। दुनिया के किसी भी कोने में संकट आने पर लोग आज केवल प्रधानमंत्री मोदी की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं। मोदी जी की पहल पर ही हर समस्या का समाधान निकलता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पटल पर भारत का सिर ऊंचा किया है। विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कि चाचा-भतीजा की सरकार के लोग परिवार के हित के लिए एकजुट हो रहे हैं। उनकी मंशा को हमें समझना होगा।

सीएम योगी की दो टूक, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने आज किस प्रकार की बात कर रहे हैं, देख रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे वोट बैंक की पॉलिटिक्स को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया आगे बढ़ृ रही है तो अल्पसंख्यकों को पीछे धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार ने सभी वर्ग का उत्थान बिना भेदभाव के किया है। हर योजना का लाभ सभी वर्गों को मिला है।

Tags: By Pollsby-electionscm yogidara singh chauhanghosi by-electionmau newsup news
Previous Post

सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुए फैंस, दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर कहा- हमेशा दिल में रहोगे

Next Post

चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Aditya-L1

चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Arrested

लूट करने से पहले पकड़े गए चार लुटेरे

19/03/2023
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

17/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version