• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, लिया बदला

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
दो आतंकियों को किया ढेर Two terrorists killed

दो आतंकियों को किया ढेर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामुला के क्रीरी इलाके में मुठभेड़ चल रही है। इसी बीच क्रीरी इलाके से खबर आई है कि सुरक्षाबलों ने तीसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया है। हालांकि अभी तक तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन को अंजाम देने में जुटी हुई है। इस मुठभेड़ में सेना ने अपने दो जवान खो दिए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब एक निश्चित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे। तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली जा रही है।

सुरक्षा बलों ने अंधेरे के कारण सोमवार रात अपना अभियान रोक दिया था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करने के साथ ही राष्ट्रीय राइफल्स के अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया। बारामूला जिले में सोमवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के नाका पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।

इस हमले में सीआरपीएफ की 119 बटालियन के कांस्टेबल लोकेश शर्मा और कांस्टेबल खुर्शीद खान शहीद हो गए। दोनों ही बिहार के रहने वाले थे। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुजफ्फर अली डार ने भी कर्त्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं, जिसमें शीर्ष कमांडर सज्जाद अहमद मीर उर्फ़ हैदर भी मारा गया। मारे गए दूसरे आतंकवादी का नाम अनायातुल्लाह मीर था, वह अंदेरगाम पाटन का रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं बताई गई है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हो चुका है।

Tags: Baramulla EncounterBaramulla security personnel martyrBaramulla terrorist security encounterhindi newsnews in hinditerrorist pileआतंकवादी ढेरतीन आतंकियों को किया ढेरबारामूला आतंकवादी सुरक्षाकर्मी मुठभेड़बारामूला मुठभेड़बारामूला सुरक्षाकर्मी शहीद
Previous Post

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भगवान राम तो सभी के हैं

Next Post

कोरोना से जंग जीतने में बस एक कदम दूर भारत, तीसरे फेज के ट्रायल में पहुंची वैक्सीन

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post

कोरोना से जंग जीतने में बस एक कदम दूर भारत, तीसरे फेज के ट्रायल में पहुंची वैक्सीन

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल Navneet Sehgal

प्रदेश को वस्त्र उद्योग व गारमेंटिंग हब बनाने की दिशा में पहल की जा रही : सहगल

14/01/2021
Dairy Farm

डेयरी फार्म में लगी भीषण आग, 18000 गायों की जिंदा जलकर मौत

14/04/2023
Samajawadi Party

सपा के पूर्व मंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version