• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना से जंग जीतने में बस एक कदम दूर भारत, तीसरे फेज के ट्रायल में पहुंची वैक्सीन

Desk by Desk
18/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में भले ही कोरोना का कहर जारी है। इसी बीच पूरी दुनिया के लिए एक राहत भरी खबर भारत से आ रही है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी बयान दिया है।

बताया गया है कि देश में कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल पर काम चल रहा है। मंत्रालय से दावा किया है कि एक वैक्सीन आज या कल में ट्रायल के तीसरे फेज में पहुंच जाएगी। हालांकि, वैक्सीन कब तक बनकर तैयारी होगी? इस बारे में फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इस हफ्ते ट्रायल के तीसरे फेज में पहुंचेगी।

कोरोना से जंग जीतने में बस एक कदम दूर भारत, तीसरे फेज के ट्रायल में पहुंची वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन को लेकर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है। ये अलग-अलग फेज पर हैं। इसमें से एक वैक्सीन आज या कल में ट्रायल के तीसरे फेज में पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वैक्सीन की सप्लाई चेन भी शुरू होगी।

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना वैक्सीन देश को जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि भारत में 3 टीके विकसित किए जा रहे हैं और जो कि विभिन्न चरणों में हैं। डॉ. वीके पॉल ने कहा कि उनमें से एक आज या कल तीसरे चरण में प्रवेश करेगी। अन्य 2 वैक्सीन प्रथम चरण और दूसरे चरण में हैं।

सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, लिया बदला

डॉ वीके पॉल ने कहा कि तीसरे चरण का समय लंबा होता है। वैक्सीन कब तक आ जाएगी, इसपर कहना सही नहीं होगा। प्रथम चरण और दूसरे चरण में जितने हफ्ते लगते हैं, तीसरे चरण में उससे कुछ हफ्ते ज्यादा लग सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के अब तक 3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 9 लाख टेस्ट किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया, अब तक 19 लाख मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृत्यु दर 2 फीसदी से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के राजेश भूषण ने कहा कि औसतन प्रतिदिन 55 हजार मरीज ठीक हो रहे हैं। प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से गिरकर 7.72 फीसदी हो गई है। वहीं, अब साप्ताहिक मृत्यु दर 1,94 फीसदी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मृत्यु दर को 1 फीसदी से कम करना है। जुलाई के पहले हफ्ते में हम जहां हर रोज 2 लाख टेस्ट करते थे तो अब 8 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं।

Tags: Corona vaccine
Previous Post

सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, लिया बदला

Next Post

सुशांत की मौत पर कंगना का गुस्सा मैं समझती हूं : स्मृति ईरानी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

सुशांत की मौत पर कंगना का गुस्सा मैं समझती हूं : स्मृति ईरानी

यह भी पढ़ें

arrested

दो बच्चों का अपहरण कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

30/08/2021

डीयू में स्नातक प्रवेश के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट कर दी गई जारी

18/10/2020
wrinkles

चेहरे पर झाई से है परेशान, तो अपनाए ये नुस्खे

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version