• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचे पशुपति पारस

Writer D by Writer D
16/10/2022
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pashupati Paras

Pashupati Paras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के वैशाली से बड़ी खबर है जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Paras) बाल-बाल बच गए। सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हो गई मंत्री के काफिले में एक साइकिल सवार घुस गया जिसे बचाने में काफिले की एक गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई।  बताया जा रहा है की साइकिल सवार शराब के नशे में था।

मंत्री पशुपति पारस (Pashupati Paras) एक समर्थक के घर से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। थोड़ी पूरी पर यह घटना हो गई। वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि साइकिल सवार अगर मंत्री जी की कार के आगे घुसा होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया कि शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत युवक काफिले में कैसे घुस गया?

उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस और उनकी सुरक्षा के लोग सुरक्षित हैं। लेकिन रात के अंधेरे में हुई घटना से मंत्री काफी घबरा गए। कार्यकर्ताओं ने लुढ़की कार को धक्का देकर निकाला।

पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री पशुपति कुमार पारस शनिवार को महनार गए थे। एक समर्थक के घर में श्राध  कार्यक्रम था। मृतक को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय मंत्री जब तक निकलते तब तक अंधेरा हो चुका था। मंत्री का  लगभग 25 गाड़ियों का काफिला बढ़ता जा रहा था। बारिश होने की वजह से सड़क गीली हो गई थी।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई हादसे का शिकार, यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट

थोड़ी दूर आगे आने के बाद अचानक एक साइकिल सवार काफिले के बीच में घुस गया। युवक शराब के नशे में था ।  वह साइकिल लिए मंत्री की गाड़ी के पीछे काफिले में घुसा। उसके पीछे जिला अध्यक्ष मनोज कुमार की कार चल रही थी। युवक को बचाने में मनोज कुमार की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुट गई। अचानक गाड़ी को गड्ढे में गया देख मंत्री समेत सभी लोग घबरा गए। पूरा का पूरा काफिला लगभग 1 घंटे तक अंधेरे में फंसा रहा।

कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर जिला अध्यक्ष की गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला और फिर रवाना हुए हुए। इसी बीच युवक फरार हो गया।

वैशाली के लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा यह मंत्री की सुरक्षा में भारी चूक है। सुरक्षाकर्मियों को इसका ख्याल रखने चाहिए था कि रात में काफिले के बीच कोई नहीं आए।  अगर साइकिल सवार मंत्री जी की गाड़ी के आगे आया होता तो उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती और कुछ भी हो सकता था।

Tags: bihar newsNational newspashupati parasvaishali news
Previous Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ हुई हादसे का शिकार, यात्रा में शामिल 4 कार्यकर्ताओं को लगा करंट

Next Post

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Census
राजनीति

उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना का पहला चरण 25 अप्रैल से हाेगा शुरू

24/04/2026
Yogi Government
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

24/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में “लैब टू लैंड” की अवधारणा धरातल पर: मुख्यमंत्री

24/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

24/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Next Post
Monkeys

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

यह भी पढ़ें

Dark Elbows

घुटने का कालेपन को दूर करेंगे ये आसान उपाय

14/06/2025

केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

04/10/2021
DinAdmiral Dinesh Tripathiesh Tripathi

देश के 26वें नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, कार्यभार संभाला

30/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version