• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
04/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री, भानु प्रताप सिंह तथा उत्तर प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह आज यहां बाल संग्रहालय लॉन, बाल विद्या मंदिर, चारबाग में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

इसके पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आये ग्रामोद्योग संस्थाओं, इकाइयांे, हस्तशिल्पियों, इकाइयों तथा स्फूर्ति क्लस्टरों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में 12 राज्यों की 64 इकाईयों द्वारा 102 स्टाल लगाये गये हैं।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी के आयोजन से नवयुवकों, हस्तशिल्पियों, गैर सरकारी एवं सरकारी संगठनों को प्रोत्साहन मिलेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित होंगे और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विगत सात वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खादी संस्थाओं को प्रचुर मात्रा में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत केन्द्र सरकार के माध्यम से 43225 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कराते हुए 1463 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है, जिससे लगभग पांच लाख लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पीएमईजीपी योजना के कार्यान्वयन में देश में अव्वल रहा है।

सपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग 500 खादी संस्थाएं उत्पादनरत हैं, जिसमें लाखों लोग रोजगार से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशल मार्गदर्शन में खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से तीव्र गति से लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ कराये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार की स्फूर्ति योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में क्लस्टर की स्थापना कराई जा रही है।

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में 12 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा हरियाणा की 64 इकाईयों द्वारा स्टाल लगाये गये हैं। इसमें सदरी, कोट, कुर्ता-पैजामा, शर्ट-पैंट, कोशा साड़ी, चन्देरी साड़ी, रेडीमेड वस्त्र, सूती-ऊनी व रेशमी कपड़ों के साथ-साथ खादी की रजाई, गद्दा, बेडशीट, तकिया, चादर, कम्बल भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गुजरात के बन्धेज कपड़े से निर्मित सूट, साड़ियॉं, लेडीज सैण्डल, जूतियां प्रदर्शनी में बिक्री हेतु विशेष रूप से उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त ग्रामोद्योगी उत्पाद राजस्थानी गजक, तिलपट्टी, हर्बल-टी, ऑर्गेनिक काढ़ा, आर्गेनिक फूड, आयुर्वेदिक उत्पाद, हर्बल कास्मेटिक, हैण्ड्रीक्राफ्ट, गिफ्ट आइटम तथा खिलौने इत्यादि भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केन्द्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

इस अवसर पर लखनऊ कैण्ट से विधायक सुरेश तिवारी भी मौजूद रहे।

Tags: bhanu pratapLucknow Newsup news
Previous Post

सपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: मात्र 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Next Post
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या

कानपुर ट्रिपल मर्डर केस: मात्र 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Rangbhari Ekadashi

रंगभरी एकादशी 2021, आज ही माता गौरी आती हैं ससुराल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

25/03/2021
Bribe

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी की एक और बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार

14/05/2025
raf

लखनऊ में बनेगा आरएएफ का मुख्यालय, प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

12/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version