• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश के 26वें नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, कार्यभार संभाला

Writer D by Writer D
30/04/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
DinAdmiral Dinesh Tripathiesh Tripathi

Admiral Dinesh Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Tripathi) ने मंगलवार को नई दिल्ली में देश के 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से उन्होंने चार्ज लिया।

केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Tripathi) को भारतीय नौसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया था। वह वर्तमान में नौसेना में उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। देश के 25वें नौसेना प्रमुख के रूप में 30 नवंबर, 2021 को कार्यभार संभालने वाले एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल की दोपहर को सेवानिवृत्त हो गए। इसलिए वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने आज ही नए नेवी चीफ के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नए भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी मां रजनी त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Tripathi) को 01 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। नौसेना में अब तक उनकी लगभग 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा रही है। उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल है। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कबूली साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Tripathi) ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक, नौसेना योजनाएं हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है।

वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, यूएसए में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा किया है।

Tags: Indian NavyNational newsVice Admiral Dinesh Tripathi
Previous Post

एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कबूली साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

Next Post

इस देश में बंद हुए KFC के 100 स्टोर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय

17/09/2026
नई दिल्ली

मुस्लिम समाज मनाएगा PM मोदी का जन्मदिन, कुरान ख्वानी से दरगाहों पर चिरागान तक

17/09/2026
Main Slider

140 विद्यार्थियों से संवाद करेंगे CM धामी, विकसित उत्तराखंड पर जानेंगे युवाओं का विजन

17/09/2026
Next Post
KFC

इस देश में बंद हुए KFC के 100 स्टोर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड की आर्थिकी की लाइफ लाइन है चारधाम यात्रा

17/09/2024
culprit baba

छठवीं शादी करने जा रहे ढोंगी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

18/06/2021

किसानों को आज मिल सकती है खुशखबरी, योगी सरकार बढ़ा सकती है गन्ने का मूल्य

26/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version