• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एस्ट्राजेनेका कंपनी ने कबूली साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

Writer D by Writer D
30/04/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Covishield vaccine

Covishield Vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर #Covishield और #Covaxin सुबह ट्रेंडिंग में है। बीती रात यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से ही एक खबर ने भारत के करोड़ों लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि हाल के महीनों में हार्ट अटैक से अचानक मौत की कई घटनाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए,लेकिन उसे यह कहकर इग्नोर किया गया कि उसका कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन अब लंदन के यूके हाईकोर्ट (UK High Court) में एस्ट्राजेनेका कंपनी (AstraZeneca Company) की ओर से पेश किए गए कानूनी दस्तावेजों में कहा गया है कि वैक्सीन की वजह से टीटीएस जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन इसकी आशंका बेहद कम है। जो रिपोर्ट आई है वह आपको परेशान कर सकती है। कोविशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) वाली एस्ट्राजेनेका कंपनी (AstraZeneca Company) ने खुद मान लिया है कि उसके कोविड टीके से खून का थक्का बन सकता है।

बतातें चलें कि कोरोना महामारी से बचने के लिए दुनिया भर में लोगों ने वैक्सीन लगवाए थे। उसके बाद से इस वैक्सीन के भारत सहित अन्य देशों में साइड इफेक्ट के तमाम दावे आने लगे थे। अब इन्हीं दावों के बीच कोविशिल्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine)  बनाने वाली एस्ट्राजेनेका कंपनी  (AstraZeneca Company)  ने बड़ा खुलासा किया है। कंपनी के तरफ से कोर्ट में पेश किए दस्तावेजों में यह पहली बार माना है कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की वजह से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन वहीं ऐसे मामलों की संख्या काफी कम होने का दावा किया गया है।

कोविशील्ड (Covishield Vaccine) और वैक्सजेवरिया नाम से दुनियाभर में बिकी वैक्सीन

बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को कोविशील्ड (Covishield Vaccine) और वैक्सजेवरिया समेत कई नामों से बेचा गया। फिलहाल, इस वैक्सीन के कारण से होने वाली मौतों समेत कई गंभीर बीमारियों को लेकर एस्ट्राजेनेका पर केस दायर किया गया था। इस कंपनी पर आरोप है कि उसने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) की मदद से जो वैक्सीन तैयार की है, उसके कई साइड इफेक्ट्स सामने आए हैं।

इन्होंने दायर किया था मुकदमा

बता दें कि कई परिवारों ने अदालत में केस दायर किया था। उनका आरोप था कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की वजह से गंभीर दिक्कतें हुई हैं। कंपनी का कबूलनामा इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे टीकाकरण के संभावित खतरे की बात स्पष्ट हो गई है। इस मामले में जैमी स्कॉट ने मुकदमा दायर किया था। उन्होंने अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की डोज ली थी, जिसके बाद वह परमानेंट ब्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं।

वैक्सीन से हुए ऐसे साइड इफेक्ट्स

गौर करने वाली बात यह है कि जैमी स्कॉट समेत अन्य मरीजों के मामलों से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के साथ थ्रोम्बोसिस नाम की रेयर साइड इफेक्ट की बात सामने आई। इस सिंड्रोम की वजह से ब्लड क्लॉट और प्लेटलेट काउंट घटने जैसी समस्याएं होती हैं। एस्ट्राजेनेका कंपनी की ओर से यूके के हाई कोर्ट में पेश किए गए कानूनी दस्तावेजों में कहा गया है कि वैक्सीन की वजह से टीटीएस जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, लेकिन इसकी आशंका बेहद कम है।

Tags: astrazenecaCovaxin vaccineCovishield vaccine
Previous Post

एक नहीं, दो नहीं… मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की सूची

Next Post

देश के 26वें नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, कार्यभार संभाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
DinAdmiral Dinesh Tripathiesh Tripathi

देश के 26वें नौसेना प्रमुख बने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, कार्यभार संभाला

यह भी पढ़ें

Atal Residential School

अटल आवासीय विद्यालय के 50 से ज्यादा बच्चे बीमार, स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप

23/08/2025
AK Sharma

दुनिया का अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क मऊ में बनेगा: एके शर्मा

18/08/2024
Hina Khan

‘आपका एक गलत फैसले से सब खराब…’, ब्रेस्ट कैंसर जूझ रही हिना ने शेयर किया पोस्ट

11/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version