• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठवीं शादी करने जा रहे ढोंगी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
culprit baba

culprit baba

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद की किदवई नगर पुलिस के हत्थे एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच शादी के बाद छठीं शादी करने जा रहे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पांचवीं पत्नी की शिकायत के बाद की गई है। पकड़ा गया ढोंगी बाबा ने लड़कियों को फंसाने के लिए शादी डॉट कॉम में भी रजिस्ट्रेशन करा रखा था। साथ ही तांत्रिक बनकर भी लोगों को झांसे में लेकर भी धोखा आदि की घटनाएं करता था।

जनपद में शुक्रवार को किदवई नगर पुलिस को एक ऐसे शख्स को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी है जो फि‍ल्म ‘किस-किस को प्यार करूं’ की कहानी की ताजा कर देता है। फि‍ल्म के नायक ने किसी न किसी मजबूरी में आकर चार शादियां की थीं। यह तो हुई फिल्मी रील लाइफ की बात, लेकिन इस शख्स ने तो रियल लाइफ में फिल्मी कहानी से भी दो कदम आगे निकल गया है। बाबा को चोला ओड़कर इन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच शादियां की हैं और छटवीं शादी करने जा रहे थे लेकिन इससे पूर्व किदवई नगर पुलिस ने गिरफ्तार है। पकड़ा गया बाबा शाहजहांपुर का रहने वाला है और पुलिस उससे पूछताछ करते हुए कार्यवाही कर रही है।

छठवीं शादी की कर रहा था तैयारी

किदवई नगर में थाना पुलिस द्वारा पकड़े गये बाबा शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया ने अब तक पांच शादियां कर रखी हैं। अपनी पांचों शादियां छिपाकर अनुज छठवीं करने की तैयारी में था। बाबा अपने मंसूबों में कामयाब होता इसके पहले ही पुलिस ने उसको धर दबोचा।

बेशकीमती है ये आम, रखवाली में इसके लगे है 4 गार्ड और 6 कुत्ते

पांचवी पत्नीं के मुकदमें में फंसा बाबा

अनुज ने अपनी चार शा‍दियां छिपाकर श्याम नगर की रहने वाली महिला के साथ में पांचवी शादी की थी। पांचवी पत्नी ने पुलिस को पूरी हकीकत बताते हुए कहा कि अनुज नाम और मजहब बदलकर शादियां करता है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस संबध में पांचवी पत्नी ने बीते वर्ष चकेरी थाने में भी मुकदमा लिखाया था। अनुज किदवई नगर क्षेत्र में रहता था तो पांचवी पत्नी ने किदवई नगर थाने में बीती 11 मई को भी 377, 323, 307 धाराओं में मुकदमा लि‍खाया था।

चमोली में भारी बरसात, नदियों का जलस्तर बढ़ा, बदरीनाथ हाईवे बंद

बना रखा है ट्रस्ट, करता है तंत्र-मंत्र

पुलि‍स ने जब बाबा की कुंडली पढ़नी शुरू की तो पता चला कि अनुज ने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में मां कामाख्या, बंजारे बाबा कल्याण सेवा ट्रस्ट के नाम से तंत्र मंत्र का अड्डा बना रखा है। वहां पर अपनी परेशानी लेकर आने वाली युवतियों को जाल में फंसाता है।

शादी डॉट कॉम में बना रखी है प्रोफाइल

अनुज कठेरिया ने शादी डॉट कॉम में भी अपनी प्रोफाइल बना रखी है। इसमें उसने अपना नाम लकी पांडेय बताया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि करीब 32 लड़कियों से अनुज चैटिंग करता है। जिसका रिकार्ड भी मिला है। उसमें यह कभी खुद को टीचर बताता है तो किसी को होटल मालि‍क। आठवीं तक पढ़ा अनुज खुद को बीएससी पास बताता है और अंग्रेजी में चैट करता है।

2005 की थी पहली शादी

अनुज ने वर्ष 2005 में जनपद मैनपुरी की रहने वाली युवती के साथ शादी की थी जिसका कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। दूसरी शादी जनपद बरेली की युवती के साथ वर्ष 2010 में की थी इसका भी तलाक का मुकदमा चल रहा है। तीसरी शादी अनुज ने वर्ष 2014 में जनपद औरैया की रहने वाली युवती के साथ किया जिसे भी इसने छोड़ दिया। चौथी शादी अनुज ने तीसरी पत्नी की ही कजिन के साथ की जि‍सने अनुज का सच जानने के बाद सुसाइड कर लिया था। पांचवी शादी अनुज ने कानपुर नगर के श्याम नगर की रहने वाली युवती के साथ वर्ष 2019 में की थी।

छोटे भाई की पत्नी को भी नहीं छोड़ा

अनुज ने अपने छोटे भाई की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। छोटे भाई की पत्नी ने शाहजहांपुर के निगोही थाने में वर्ष 2016 में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। अनुज पटेल को पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह अपने तंत्रमंत्र व प्रभाव में लेकर सभी को फंसाता रहा।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी बाबा अनुज चेतन कठेरिया उर्फ अनुज चेतन सरस्वती को किदवई नगर थाने की पुलिस द्वारा गि‍रफ्तार किया है। अब तक की जांच में अनुज पर अलग-अलग जनपदों में दर्ज मुकदमें प्रकाश में आए हैं। सभी को एक साथ रखकर जांच की जा रही है। जांच में कुछ और जानकारि‍यां सामने आने की संभावना है।

Tags: crime newskanpur crime newskanpur newsshadi dot comup news
Previous Post

बेशकीमती है ये आम, रखवाली में इसके लगे है 4 गार्ड और 6 कुत्ते

Next Post

‘दीदी’ के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पीडीए रथ को किया रवाना, बोले- अब असली राजनीतिक महाभारत

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
Devashish

'दीदी' के भतीजे को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़ें

पंचतत्व में विलीन हुआ शाहजहांपुर का लाल, नम आंखों से शहीद को दी अंतिम विदाई

14/10/2021

राजस्थान में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला

16/03/2021
Baisakhi

कब मनाई जाएगी बैसाखी, जानें महत्व

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version