• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर गदगद हुए सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/02/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का उनके गृह नगर गोरखपुर के लोगों ने गर्म जोशी से स्वागत किया। योगी के रोड शो (Road Show) में जनसैलाब (crowd gathered) उमड़ पड़ा।

शक्ति प्रदर्शन के इस कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार शाम चार बजे गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के टाउन हॉल से हुयी और करीब साढ़े तीन घंटे के बाद इसका समापन विजय चौराहा पर हुआ। रोड शो (Road Show) के दौरान सड़कों पर तिल रखने काे जगह नहीं थी जबकि छतों से मुख्यमंत्री (CM Yogi) पर पुष्पवर्षा की गयी। जनसैलाब से गदगद योगी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

भाजपा की सरकार में गुंडे-माफिया अपने वास्तविक जगह जेल में हैं : सीएम योगी

यूपी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अलग.अलग शहरों में अब तक जितने रोड शो किए हैं, उनमें भारी जन समर्थन व उत्साह देखा गया है। बरेली, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ और अयोध्या के रोड शो में संगठन की ताकत के साथ ही सीएम योगी की लोकप्रियता भी खूब दिखी मगर गोरखपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो ने सफलता के नये आयाम गढ़े।

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपना गृह क्षेत्र है। गोरखपुर से वह 1998 से लगातार पांच बार सांसद चुने गए। अभी जिस गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं, वहां संसदीय चुनाव के दौरान अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से तीन गुना अधिक वोट मिलते रहे हैं। सीएम बनने के बाद भी उन्होंने अपने गृह क्षेत्र को तमाम विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही बहुत अधिक समय भी दिया है। इसके चलते सीएम बनने के बाद भी यहां की जनता से गहरा जुड़ाव पूर्ववत ही बना रहा है।

बेइमानी और भ्रष्टाचार रहा है सपा का संस्कार : सीएम योगी

उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव में प्रचार के आखिरी दौर में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने साझा रोड शो किया था। तब भी सड़कों पर मानव सागर जैसा दृश्य देखने को मिला था। यह भी माना जाता है कि उस रोड शो ने भाजपा के पक्ष में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डाला था।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

घरों और गाड़ियों से झंडे उतारने लगे भाजपाई : अखिलेश यादव

Next Post

BJP को परिवारवाद से नहीं, मेरे परिवार से परहेज क्योंकि हम झुकते नहीं : प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
priyanka gandhi

BJP को परिवारवाद से नहीं, मेरे परिवार से परहेज क्योंकि हम झुकते नहीं : प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

Shot

सलमा से बेइंतहा मोहब्बत करता था रोहित, फिर गोलियों से भून दिया

02/11/2022

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की समय सीमा बढ़ायी गयी: केशव मौर्य

12/11/2021
bank of baroda

2 दिन बाद से खाते में पैसा जमा करने और निकालने पर भी देना होगा चार्ज

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version