• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेइमानी और भ्रष्टाचार रहा है सपा का संस्कार : सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिपराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने गृह जनपद के पिपराइच विधानसभा में समाजवादी पार्टी (SP) पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बेइमानी और भ्रष्टाचार सपा का संस्कार रहा है।  सपा (SP) की संवेदना कभी युवाओं, नौजवानों और बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए नहीँ बल्कि आतंकवादियों के साथ रही है। इसलिए सत्ता में आते ही सपा ने सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिये थे । हमारी संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं की सुरक्षा है। हमने जो कहा उसे पूरा किया । अगले पाँच साल में हर परिवार के एक नौजवान को सरकारी नौकरी अथवा रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

मुख्यमंत्री योगी, सोमवार को पिपराइच  में पार्टी उम्मीदवार एवं सीटिंग विधायक महेन्द्र पाल सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद यह साबित हो चुका है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे जा चुकी है। छठे और सातवें चरण में भाजपा केवल छक्का लगाने आयी है। अपने इस स्कोर को हर हाल में बढ़ाकर तीन सौ पार के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए पार्टी आपके बीच में है । भाजपा ने 2017 में जो कहा उसे करके दिखाया है ।

मुझे भगवाधारी होने का गर्व : सीएम योगी

अयोध्या में आज भव्य राममंदिर बन रहा है। एयर और सड़क कनेक्टिविटी अच्छी हो चुकी है । आज गोरखपुर से हवाई जहाज की 14 उड़ाने हो रही है ।  कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी उड़ान शुरू हो चुकी है। सपा प्रत्याशी पर परोक्ष हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पलटी मारने वाले कभी हितैषी नहीँ हो सकते हैं। ऐसे लोग अवसरवादी हैं और उन्हें सत्ता का साथ चाहिए। वह चाहते ही नहीँ हैं कि विकास हो । उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पिपराइच चीनी मिल बंद कर किया था और बाद में मिल औने पौने दाम पर बेंच दी गयी । तब हम लोगों ने मिल को चलाने के लिए आंदोलन किया था। भाजपा सरकार आयी तो हमने नयी चीनी मिल स्थापित की । इस मिल में अभी बहुत कुछ बनना है।

सपा सरकार में विकास का मतलब था सिर्फ कब्रिस्तानों की बाउंड्री : सीएम योगी

हम नहीँ चाहते हैं कि यहाँ के लोगों को विकास के लिए किसी के आगे हाथ फैलाना पड़े । यहाँ के नौजवान कहीं जाएं तो पिपराइच और गोरखपुर की पहचान बनीं रहे।  मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि  फर्टिलाइजर, एम्स और मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर प्रारंभ हो चुका है। इंसेफेलाइटिस का समाधान हो चुका है। पिपराइच चीनी मिल स्थापित होने से सर्वाधिक लाभ किसानों को हो रहा है। उन्होंने पिपराइच की जनता को आश्वस्त किया कि प्रदेश आगे बढ़ रहा है, आप भी बिना भय और डर के काम कीजिये। सरकार आपके साथ है। विकास भी होगा और बुलडोजर भी चलता रहेगा।

उत्साहित जनता से संवाद करते हुए योगी ने कहा कि क्या 2017 से पहले बिजली आती थी? अब आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबको फ्री में वैक्सीन दे रही है । लेकिन सपा-बसपा की सरकार होती तो सारा वैक्सीन बाजार में बिक जाता और जनता को कुछ नहीँ मिलता। हमने तय किया है कि फ्री में राशन तेल और नमक तो दे ही रहे हैं होली और दिवाली पर हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को फ्री में एक एक सिलेंडर भी देंगे। 60 साल के ऊपर की माताओं बहनों को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा भी देंगे। गरीब बेटी की शादी के लिए मिलने वाली 51 हजार की राशि को बढ़ाकर एक लाख करेंगे । अभी हम प्रदेश के एक करोड़ युवाओं को टैबलेटऔर स्मार्ट फोन दे रहे हैं, जिसकी शिकायत समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की है। अगले पाँच साल में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देंगे और इसका खर्चा भी सरकार उठाएगी।

गरीबों का राशन खाने वालों के लिए ही बना है बुलडोजर : सीएम योगी

जनसभा को सांसद रवि किशन शुक्ल, भाजपा प्रत्याशी महेंद्र पाल सिंह, पूर्व मंत्री जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भइया, उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, आनंद शाही, अरूण शुक्ल, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र जायसवाल आदि ने संबोधित किया ।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर, 11 मार्च को होगी रिलीज

Next Post

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गूगल यूक्रेन की मदद के लिए आया सामने

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Google Maps Tools

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गूगल यूक्रेन की मदद के लिए आया सामने

यह भी पढ़ें

PPE किट

बड़ी लापरवाही : बिना PPE किट के लिए 92 लोगों का सैंपल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

15/09/2020
ganesh visarjan

जानें क्या है अनंत चतुर्दशी, पूजा मुहूर्त, महत्व एवं गणपति विसर्जन

01/09/2020
arrested

25-25 हजार रुपये के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version