• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर से शहर में सनसनी, महिला का सिर धड़ से अलग कर फेंका शव

Writer D by Writer D
25/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सीतापुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के सीतापुर जिले से आज दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात हत्यारों ने एक महिला और युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

महिला का सिर कलम कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं जबकि युवक की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शवों को फेंक कर फरार हो गए हैं। रविवार की सुबह करीब सौ मीटर की दूरी के फासले पर दोनों शव बरामद हुए हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तालगांव इलाके में मदनापुर गांव के पास पड़रिया-मदनापुर मार्ग पर सड़क किनारे रविवार को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग और तालगांव मानपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, एक्ट्रेस बोली- सबके नाम पुलिस को बताऊंगी

पुलिस ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 45 साल व युवक की 35 साल है। महिला की सिर कलम कर हत्या की गई है। उसका धड़ सिर से अलग है। उसके हाथ व पैरों पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न हालत में मिला है।

महिला के पास से टिफिन बॉक्स, एक मास्क व चप्पलें बरामद हुई हैं, जबकि युवक के पास से एक मास्क और चप्पल मिली हैं। दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। चश्मदीदों और पुलिस की माने तो दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को यहां पर लाकर ठिकाने लगाया गया है।

सीओ लहरपुर राजू कुमार शाव ने बताया कि तालगांव इलाके में सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिले हैं। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

Tags: crime newsdouble murdesitapur newssitapur news in hindi
Previous Post

हरी यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना तटों पर पौधरोपण

Next Post

स्थगित हुआ PM मोदी का सिद्धार्थनगर का दौरा, CM योगी ने बताई वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post
PM Modi

स्थगित हुआ PM मोदी का सिद्धार्थनगर का दौरा, CM योगी ने बताई वजह

यह भी पढ़ें

प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार का एक और बड़ा कदम

29/10/2020
जो बाइडन Joe Biden

जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत का 270 का आंकड़ा पक्का, ट्रंप की विदाई तय

07/11/2020
Suicide

पुलिस उत्पीड़न से तंग युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version