• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाह का मिशन तमिलनाडु: भाजपा की वेल यात्रा से मची हलचल, साथ होंगे रजनीकांत

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, तमिलनाडु, राजनीति
0
अमित शाह Amit Shah

अमित शाह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे हैं। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन (एमजीआर) और जयललिता को श्रद्धांजलि देंगे। शाह यहां कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रतिनिधियों और सहयोगी एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। शाह की यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि राज्य में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वैसे शाह जब भी किसी राज्य में जाते हैं तो वहां की राजनीति में हलचल मच जाती है।

एम अलगिरि से मुलाकात काफी अहम

अमित शाह अपने चेन्नई दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के बेटे और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन के बड़े भाई एम अलगिरि से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अलगिरि की संभावित पार्टी केडीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। अलगिरि की बात करें तो वे डीएमके में काफी उपेक्षित रहे हैं।

रिजर्व बैंक समिति का सुझाव, देश के बड़े कारोबारी भी खोल सकते है निजी बैंक

अलगिरि के करीबी केपी रामलिंगम भाजपा में शामिल

अलगिरि के करीबी केपी रामलिंगम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा, ‘एमके अलगिरी (डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के भाई) के साथ मेरे करीबी संबंध हैं। मैं उन्हें भारतीय जनता पार्टी में लाने की कोशिश करूंगा।’ बता दें कि रामलिंगम डीएमके के निलंबित नेता हैं। वे संसद के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं।

एआईएडीएमके से तनाव

राज्य की सत्तारूढ़ एआईएडीएमके पार्टी के साथ भाजपा का गठबंधन है। हाल के दिनों में दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढ़ती दिखाई दी है। जयललिता के निधन के बाद पार्टी के करीबी कई उद्योगपतियों के यहां छापेमारी और बागी नेताओ पनीरसेल्वम के विद्रोह और पार्टी के विभाजन में भाजपा का हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि एआईएडीएमके के शीर्ष नेतृत्व के पास भाजपा की ऐसी आक्रामक सियासी नीतियों से निपटने में दक्षता नहीं थी।

सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात संभव

शाह एआईएडीएमके के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना चरण-3 सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। शाह राज्य के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से मुलाकात कर सकते हैं।

इसके अलावा वे आगामी चुनाव के लिए चुनावी रणनीतियों की रूपरेखा तैयार करने को तमिलनाडु भाजपा इकाई के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उनके सुपरस्टार रजनीकांत से भी मिलने की अटकलें हैं लेकिन इसे लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं है।

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सीएम योगी ने दी जन्म दिन की बधाई

भाजपा की वेल यात्रा से राज्य में हलचल

चुनाव से पहले भाजपा की वेल यात्रा को लेकर भी राज्य में हलचल पैदा हो गई है। यह यात्रा राज्य के अध्यक्ष एल मुरुगन के नेतृत्व में शुरू की गई है। इसे लेकर एआईएडीएमके के साथ ही विपक्षी दल भी भाजपा से नाराज हैं। उन्होंने पार्टी से इस यात्रा को तत्काल रोकने की मांग की है। कोरोना वायरस का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने इस यात्रा को अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद भाजपा नेता यात्रा को जारी करने पर अड़े रहे जिसके कारण उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comamit shahAmit Shah newsbjphindi newsIndiaIndia News in Hindilatest newsnarendra modiNational newsNEWSnews in hindipm modipolitical newspoliticspolitics updaterajanikantrajneetirajnikanttamiltamilnaduताजा समाचारभारतहिंदी समाचार
Previous Post

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सीएम योगी ने दी जन्म दिन की बधाई

Next Post

ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं बड़ी रकम? अगले महीने बदल जाएंगे इससे जुड़े नियम

Desk

Desk

Related Posts

Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

‘महा विद्युत आपदा’ पर अखिलेश का तंज, बोले- गनीमत है CM ने दिल्ली के दूत पर साजिश का आरोप नहीं लगाया

27/05/2026
Next Post
money transfer

ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं बड़ी रकम? अगले महीने बदल जाएंगे इससे जुड़े नियम

यह भी पढ़ें

जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल Jamaat-ud-Dawa spokesman jailed for 32 years

पाकिस्तान की अदालत ने जमात-उद-दावा के प्रवक्ता को 32 साल की जेल की सजा सुनाई

12/11/2020
milk

जानें रात में सोने से पहले दूध पीना कितना सही?

08/07/2021
Horoscope

3 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version