• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 499 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
21/04/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन मजबूती का रुख बना हुआ है। बाजार ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की और लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद तेजी का रुख बनाए हुए है। अभी तक के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार के टॉप गेनर बने हुए हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 421.10 अंक की मजबूती के साथ 57,458.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बिकवाली का मामूली दबाव भी बना, जिसकी वजह से अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स गिरकर 57,342.49 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली से बाजार को सपोर्ट मिला और देखते ही देखते सेंसेक्स छलांग लगाकर 57,497.18 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

बाजार में बीच-बीच में लगातार बिकवाली का दबाव भी बनता रहा, जिसके कारण सेंसेक्स की गति पर ब्रेक भी लगता हुआ नजर आया। लेकिन खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स में लगातार तेजी बनी हुई है। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 499.80 अंक की मजबूती के साथ 57,537.30 अंक के स्तर तक उछल चुका है। हालांकि बीच में हुई बिकवाली के कारण फिलहाल सेंसेक्स थोड़ा नीचे फिसल कर कारोबार कर रहा है। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 445.22 अंक की मजबूती के साथ 57,482.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

फ्री में 1 लीटर पेट्रोल और नींबू पाने का सुनहरा मौका, यहां मिल रहा है अनोखा ऑफर

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मजबूती दिखाते हुए 98.05 अंक की बढ़त के साथ 17,234.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी बिकवाली के मामले दबाव का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिरकर 17,215.50 अंक के स्तर पर आ गया।

शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शुरू हुई लिवाली के सपोर्ट से निफ्टी ने भी तेज छलांग लगाई और 139.75 अंक की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 17,276.30 अंक तक पहुंच गया। हालांकि बाद में बाजार में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी में भी हल्की गिरावट आई। लेकिन फिलहाल बाजार में लिवाली का जोर कायम रहने के कारण निफ्टी में भी मजबूती बनी हुई है। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 126 अंक की मजबूती के साथ 17,262.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

ये है दुनिया का सबसे महंगा स्टॉक, एक शेयर की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

घरेलू शेयर बाजार ने आज मिलेजुले ग्लोबल संकतों के बीच प्री ओपनिंग सेशन में सपाट कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 96.18 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,133.68 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 8.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,127.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,037.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की छलांग लगाकर 17,136.55 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष ने किया स्वीकार

Next Post

अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी मांफी, किया ये बड़ा ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Share Market
Business

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Share Market
Business

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

20/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Next Post
Akshay Kumar

अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी मांफी, किया ये बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें

ats

आतंकियों का कमांडर शकील को ATS ने लखनऊ से किया गिरफ़्तार, पूछताछ जारी

14/07/2021
income tax

इस महीने कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान

07/03/2022

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version