• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुलते ही शेयर बाजार ने लगाई दौड़, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Writer D by Writer D
14/10/2024
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से शेयर बाजार की चाल में और तेजी आ गई। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी होती रही। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार तेजी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.57 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, एचडीएफसी बैंक, विप्रो और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.41 प्रतिशत से लेकर 1.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और टाटा स्टील के शेयर 0.75 प्रतिशत से लेकर 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,378 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,335 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,043 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 195.57 अंक की मजबूती के साथ 81,576.93 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में इस सूचकांक में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक 500 अंक से भी अधिक उछल कर 81,930.66 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 451.45 अंक की मजबूती के साथ 81,832.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

UP By-Election: भाजपा के नौ प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर, आरएलडी को मिली इतनी सीट

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 59.20 अंक उछल कर 25,023.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार (Share Market)  खुलने के बाद कुछ देर तक इस सूचकांक की चाल में मामूली उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन आधे घंटे बाद ही अचानक जोरदार खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में जोरदार तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 160 अंक से अधिक की छलांग लगा कर 25,131.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 143.45 अंक की बढ़त के साथ 25,107.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 230.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 34.20 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,964.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsBusiness news in hindilatest business newsShare Marketshare market newsshare market updates
Previous Post

भीषण सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, मंजर देख हर कोई सहम गया

Next Post

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

20/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
RBI
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

08/04/2026
Share Market
Business

जंग थमी, बाजार भागा! सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

08/04/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जाएगा जर्मनी और यूके के दौरे पर

यह भी पढ़ें

Pakistani Team

सात साल बाद भारत आएगी पाकिस्तान टीम, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

06/08/2023
Kalbe Jawad

बड़े इमामबाड़े को कोविड अस्पताल बनाकर किया जाए मरीजों का इलाज : मौलाना कल्बे

25/04/2021
SBI

इस दिन SBI की सभी सेवाएं रहेंगी ठप, बैंक भी रहेगा बंद

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version