लाइफस्टाइल डेस्क। शरीफ़ा एक फल है, जिसे अंग्रेजी में Custard apple कहा जाता है। इस फल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए शरीफा का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। Research Journal of Pharmaceutical, Biological and Chemical Sciences के शोध में सीताफल के फायदे के बारे में बताया गया है। इस शोध में सीताफल पर गहन अध्ययन किया गया है। अगर आपको इस फल के फायदे नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं-
विशेषज्ञों की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इसके लिए डॉक्टर पालक सहित आयरन युक्त चीज़ों को खाने की सलाह देते हैं। जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे के पोषण के लिए शरीर को फोलेट की आवश्यकता होती है। यह सीताफल में अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बड़ी तेजी से होती है। साथ ही यह तंत्रिका नली दोषों को भी दूर करती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर में प्रत्येक साल 3 लाख बच्चे का जन्म तंत्रिका नली दोष के साथ होता है। इस दोष में बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं। इस दोष को दूर करने में फोलेट सहायक होती है। इसलिए, डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन शरीफा खाने की सलाह देते हैं।
सीताफल में विटामिन-ए और सी पाया जाते हैं। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही से होता है। जबकि ये विटामिन बच्चे के तंत्रिका तंत्र के निर्माण में भी योगदान करते हैं। 100 ग्राम सीताफल में 101 कैलोरीज़ होती है। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं में शक्ति का संचार होता है।