Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ हुआ रिलीज

zaroorat 'जरूरत

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग 'जरूरत' हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का सॉन्ग ‘जरूरत’ रिलीज हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ने पहली बार साथ काम किया है। वीडियो सॉन्ग को वरुण प्रभु दयाल गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इस विडियो सॉन्ग में हमे डॉ. किरण बेदी, पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, और एनी चियोंग ड्रोलमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के नामचीन चेहरे इसमे देखने मिलेगी।

इस गाने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा का मानना है कि, ‘हमें इस गाने और उसके बोल के प्रति लोगों की प्रतक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है। यह गाना और इसमें अभिव्यक्त किए गए अहसास और रैप को बहुत ही खूबसूरती से लिखा गया है। गाना लोगों के लिए एक आशा की किरण है, जो हमारे वर्तमान और भविष्य की आवश्यकता है। इससे जुड़े सभी कलाकारों को बहुत सारी शुभकामनाएं। ‘जरूरत’ आज की आवश्यकता है और हमें उम्मीद है कि यह लोगों को एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए प्रेरित करेगा।’

ये भी पढ़ें:-

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से हुई आठ घंटे तक पूछताछ

मूवी “खाली पीली” पर सेंसर बोर्ड ने कुछ इस तरह चलाई कैंची

Exit mobile version