• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिखर धवन बने दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर

Writer D by Writer D
10/02/2026
in Main Slider, खेल
0
Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली सरकार ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। धवन को दिल्ली खेल महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद श्री सूद ने बताया की दिल्ली में 13 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे दिल्ली खेल महाकुंभ के लिए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सूद ने कहा की धवन ने दिल्ली सरकार की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर दिल्ली के खेलों का ब्रांड एंबेसडर बनने का फैसला लिया है।

आशीष सूद ने कहा की दिल्ली के बच्चों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री धवन ने दो कदम आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी स्वीकार की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने अपने कक्ष में श्री धवन का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के खिलाड़ियों के प्रति उनके इस योगदान की सराहना की। शिक्षा मंत्री ने कहा की दिल्ली सरकार, दिल्ली के युवाओं और खिलाड़ियों की ओर से एक अत्यंत सफल खिलाड़ी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व शिखर धवन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है, जिन्होंने अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए दिल्ली के खिलाड़ियों को आगे ले जाने का संकल्प लिया है।

दिल्ली खेल महाकुंभ 13 तारीख से शुरू हो रहा है, जिसके उद्घाटन समारोह से लेकर पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु शिखर धवन की उपस्थिति रहेगी। श्री सूद ने कहा की दिल्ली सरकार को विश्वास है कि श्री धवन के मार्गदर्शन और प्रेरणा से दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और पहचान मिलेगी।

Tags: shikhar dhawan
Previous Post

डिजिटल नवाचार, तकनीकी, स्टार्ट-अप छत्तीसगढ़ को दिलाएगा नई पहचान: मुख्यमंत्री

Next Post

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

Ram Temple Donation Controversy: पीएमओ की एंट्री, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

15/06/2026
Next Post
Mass marriage of 6,412 couples in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

Business

घर या ऑफिस मे घोड़े की तस्वीर लगाने से दूर होती है समस्याएं, लेकिन जान लें ये बातें

05/08/2021
love bites

प्यार में मिले निशान को ऐसे करें दूर

07/06/2025
मां-बेटी आत्मदाह केस

मां-बेटी आत्मदाह केस : कांग्रेस नेता समेत 4 पर केस दर्ज, MIM नेता कदीर खान गिरफ्तार

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version