• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव का छलका दर्द, बोले- 100 सीटें मांगीं थीं, मिली एक….

Writer D by Writer D
08/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। यूपी विधानसभा चुनाव (up elections 2022) में चाचा शिवपाल यादव (shivpal yadav) भले ही भतीजे अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के साथ खड़े हों, लेकिन उनके मन में कम सीटें मिलने की टीस है। शिवपाल यादव का यह दर्द अपने लिए वोट मांगते समय बाहर आ गया है।

शिवपाल यादव (shivpal yadav) ने कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष से अपनी पार्टी के लिए 100 सीटें मांगी थी, लेकिन मिली सिर्फ एक। फिर भी उन्होंने अखिलेश को ही नेता मान लिया है।

बता दें कि शिवपाल यादव अखिलेश से मनमुटाव के बाद ही पार्टी से अलग हो गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से पहले दोनों में गठबंधन हुआ है। अब शिवपाल का एक वीडियो सामने आया है जो कि जसवंतनगर विधानसभा के मलाजनी इलाके का है। इसमें शिवपाल वोट मांगते हुए दर्द बयां कर रहे हैं।

चाचा शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश, बढ़ा सियासी पारा

इटावा जनपद की जसवंत नगर विधानसभा से शिवपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपने समर्थकों से डोर टू डोर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने वोट मांगते समय स्थानीय लोगों के पास बैठकर कहां की हमने अपना पार्टी खड़ी की।

शिवपाल बोले कि उन्होंने अपनी पार्टी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)) के लिए 100 सीटें मांगी थीं। वह बोले कि जब अखिलेश यादव से कहा तो उन्होंने कहा ज्यादा है, फिर उसके बाद सोचा की 50 सीटें तो मिल ही जाएंगी, फिर 30 सीटों की बात हुई लेकिन मिली एक ही सीट।

शिवपाल यादव ने दाखिल किया नामांकन, कहा – अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य

कौन ज्यादा वोटों से जीतेगा… यह है प्रतियोगिता – शिवपाल

चाचा शिवपाल बोले कि हमने अपनी पार्टी का बलिदान दिया है, गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं, हमने फिर भी अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है और अब कंपटीशन है कि कौन सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा करहल में अखिलेश यादव जीत पाएंगे या फिर जसवंतनगर से हमारी प्रचंड जीत होगी। अब आप लोगों को देखना है और रिकॉर्ड मतों से जिताना है।

बता दें कि जसवंत नगर में कांग्रेस ने तो अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है लेकिन शिवपाल भारतीय जनता पार्टी और बसपा के प्रत्यशी से घिरे हुए हैं। तीसरे चरण के चुनाव में 20 फरवरी को इटावा जनपद की इस सीट पर मतदान होगा।

अब चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, जाएंगे सपा के ही साथ : शिवपाल

बता दें कि यूपी में कुल 403 सीटें हैं। यहां सात चरणों में मतदान होना है। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को बाकी राज्य (पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा) के साथ आएंगे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

50 लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश, मचा हड़कंप

Next Post

निश्चित हार के डर से इलेक्शन-नैरेटिव न बदले भाजपा : चंद्रशेखर उपाध्याय

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
Chandrashekhar Upadhyay

निश्चित हार के डर से इलेक्शन-नैरेटिव न बदले भाजपा : चंद्रशेखर उपाध्याय

यह भी पढ़ें

Somvati Amavasya

कब है सोमवती अमावस्या, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

16/07/2023
Rahul Gandhi

ताली-थाली बहुत हो चुका, हर जरूरतमंद को मिले कोरोना वैक्सीन : राहुल

12/04/2021
dm anurag patel

… जब चार घंटे तक तालाब में रहे बांदा के DM, जानें पूरा मामला

28/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version