• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज सिंह बोले- मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि जनता की रोजी रोटी को दूर करना सरकार का दायित्व है, इसलिए हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के हर गरीब को एक रुपए किलो गेंहू, चावल और नमक दिया जाएगा, कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा।

श्री चौहान ने जिले के पोहरी विधानसभा के छर्च में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता की रोजी-रोटी की समस्या दूर करने के लिए होती है, भाजपा ने तय किया कि जितने गरीब हैं, उनको मप्र की धरती पर 1 रुपए किलों में गेहूं, चावल, नमक दिया जाएगा। कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब-अमीर की खाई को भी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, आदिवासियों के लिए यह सरकार पहले है। किसी भी गरीब की थाली खाली नहीं रहने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जब यह योजना शुरू कि तो कांग्रेस बोली शिवराज तो लुटा रहा है, सुनो लुटा नहीं रहें हैं, गरीबों काे उनका हक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने आदिवासी भाई रह गए हैं, उनकी सूची बनाओ सबको तीन साल के भीतर पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा।

पूर्ववर्ती सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर थी : नीतीश

श्री चौहान ने कहा कि जितने भी बेटा-बेटी हैं, उन सबकी पढ़ाई की फीस वे भरवाएगें। केवल स्कूल की फीस नहीं, इंजीनियरिंग, मेडिकल में भी 8-10 लाख फीस होगी तो वो भी वे भरवाएगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय शुरू की गयी सारी योजनाओं को कांग्रेस ने बंद कर दिया था, जिसे फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए पुलिस की भर्ती निकालने जा रहे हैं, कांग्रेस ने पूरी भर्तियां रोक दी थीं, हमने फिर चालू कर दीं हैं।

उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि गरीब बहन बेटा-बेटी को जन्म में 16000 रुपए मिलें, जिससे वो आराम कर सकें। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे भी छीन ले लिए थे। लेकिन अब यह राशि भिजवायी जाएगी। हर महीना सहरिया, भारिया जैसे जातियों की बहने पौष्टिक खाना खा सकें इसके लिए एक हजार रुपए उनके खाते में डाला रहा था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने वो भी छीन लिए। हमने फिर से डालने शुरू किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 हजार करोड़ रुपए विभिन्न योजनाएं के तहत किसानों के खाते में डाले हैं। हर किसान के खाते में प्रधानमंत्री के 6 हजार, मुख्यमंत्री के 4 हजार कुल 10000 रुपए आएंगे। हमने तय किया था कि जितनी हमारी बेटियां है उनकी शादी कन्यादान योजना के तहत करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बड़े मायावी हैं, वे चुनाव प्रचार के लिए आएंगे और जतना को भहकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन जनता समझदार है, उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल देंगे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

फेसबुक: भारत के डाटा सुरक्षा कानून में डिजिटल अर्थव्यवस्था को रफ़्तार देने की है क्षमता

Next Post

राज्य में उपचुनावों के कारण मुख्यमंत्री असत्य जानकारी दे रहे हैं : कमलनाथ

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

राज्य में उपचुनावों के कारण मुख्यमंत्री असत्य जानकारी दे रहे हैं : कमलनाथ

यह भी पढ़ें

Venus

आकाश में रविवार शाम दिखेगा अद्भुत नजारा, मुस्कुराते चांद के साथ जोड़ी बनाएगा चमकता शुक्र

22/04/2023
Murder

पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास

01/06/2024
CM Yogi did Rudrabhishek

महाशिवरात्री पर गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version