• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य में उपचुनावों के कारण मुख्यमंत्री असत्य जानकारी दे रहे हैं : कमलनाथ

Desk by Desk
24/10/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि उन्होंने इस राज्य को केंद्रीय मंत्री के तौर पर काफी कुछ दिया है, लेकिन राज्य में उपचुनावों के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान असत्य जानकारी दे रहे हैं।

श्री कमलनाथ ने मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा सीट के अधीन आने वाले शामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उपचुनावों के कारण ही आज श्री चौहान उन्हें उद्योगपति बता रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने मध्यप्रदेश को कुछ नहीं दिया।

श्री कमलनाथ ने कहा कि वे जब केंद्र में मंत्री थे, तब मध्यप्रदेश को सड़कों और अन्य विकास योजनाओं के लिए काफी धनराशि दी गयी है। इसके लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता धन्यवाद भी देते थे। उन्होंने कहा कि लेकिन इन दिनों राज्य में उपचुनावों के कारण उनके बारे में झूठ बोला जा रहा है।

पंजाब : कैप्टन के बेटे को ED ने भेजा समन, फेमा उल्लंघन मामले में होगी पूछताछ

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन राज्य की जनता समझदार है और वो उपचुनाव में सही जवाब जनता को देगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह भाजपा नेता अपने 15 वर्षों और सात माह के शासन का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि वे इस संबंध में भाजपा नेताओं के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं। श्री कमलनाथ का दावा है कि उनकी सरकार ने 15 माहों के शासन के दौरान सभी वर्गों के लिए बहुत कुछ किया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि संबंधी तीन कानूनों को कृषि और किसान विरोधी निरुपित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार राज्य में फिर से बनी, तो इन्हें राज्य में लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

शिवराज सिंह बोले- मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब भूखा नहीं रहेगा

Next Post

कन्हैया कुमार ने नीतीश पर साधा निशाना बोले BJP ने सीएम नीतीश को बनाया स्टेपनी

Desk

Desk

Related Posts

Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
उत्तराखंड

1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कदम: नितिन नवीन

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
BJP
Main Slider

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

10/09/2026
Next Post

कन्हैया कुमार ने नीतीश पर साधा निशाना बोले BJP ने सीएम नीतीश को बनाया स्टेपनी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई

22/11/2021
NEET PG

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट की सेकेंड काउंसलिंग की तिथि हुई जारी

17/11/2020
money plant

मनी प्लांट लगाते समय न करें ये गलती, नहीं मिलेगा शुभ परिणाम

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version