• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, अबतक 112 लोगों की मौत, सौ से अधिक लापता

Writer D by Writer D
29/09/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Flood in Nepal

Flood in Nepal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ (Floods) और भूस्खलन के कारण सौ से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाके में सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। काठमांडू का अधिकांश हिस्सा डूबा हुआ है। जानमाल का सबसे अधिक नुकसान यहीं देखने को मिला है। काठमांडू का अपने आसपास के दूसरे जिले से सड़क संपर्क टूट गया है। लगातार बारिश के कारण काठमांडू सहित देशभर के विमान स्थलों को बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण बिजली के पोल गिरने से बिजली की सप्लाई बंद है और इंटरनेट सेवा भी बाधित है।

नेपाल में 323 मिलीमीटर की रिकार्ड बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 100 से अधिक लोगों के लापता होने की भी जानकारी दी गई है। बाढ़ के कारण सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी गृह मंत्रालय के तरफ से दी गई है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण देश के 48 राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। काठमांडू को जोड़ने वाले सभी राजमार्ग और अन्य रास्ते भूस्खलन के कारण बंद हैं। देश के कई जिलों का काठमांडू से किसी भी माध्यम से संपर्क टूट चुका है। शुक्रवार शाम से ही कई यात्री वाहक बस जगह-जगह पर फंसे हुए हैं। कुछ यात्री बसों के भूस्खलन की चपेट में आने से यात्रियों की जान गई है। शनिवार शाम ऐसे ही दो बसों के पता लगने के बाद से उनमें से 14 शव निकाले गए।

हाशिम सफीद्दीन को मिली हिज्बुल्लाह की कमान, 2017 में यूएस ने घोषित किया था आतंकवादी

लगातार बारिश के कारण देशभर के हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। काठमांडू विमानस्थल से आंतरिक उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब और कम विजिबिलिटी के कारण शनिवार को अधिकांश इंटरनेशनल एयरलाइंस को भारत की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया था। जिन कुछ विमानों का उड़ान रविवार सुबह हो भी पाया उनके यात्री विमानस्थल नहीं पहुंच पाए। गोरखा से दो दिन पहले काठमांडू के लिए रवाना हुई दो बसों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लगातार बारिश और बाढ़ (Floods) के कारण देशभर के 15 बड़ी पुल ध्वस्त हो गई है। इनमें नेपाल और चीन को जोड़ने वाली दो बेलीब्रिज भी शामिल है।

Tags: Flood in Nepalinternational Newsnepal news
Previous Post

हाशिम सफीद्दीन को मिली हिज्बुल्लाह की कमान, 2017 में यूएस ने घोषित किया था आतंकवादी

Next Post

किसानों को राज्य में उत्पादित बीज उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
Seeds produced in the state will be available to farmers

किसानों को राज्य में उत्पादित बीज उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Honda Unicorn

10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई Honda की ये बाइक, इतनी है कीमत

15/06/2023
Virat Kohli

बेंगलुरु हार के बाद कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का संग जमकर झूमें

21/10/2024
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री के रूप में मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं, रायगढ़ में बोले CM साय

05/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version