• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाशिम सफीद्दीन को मिली हिज्बुल्लाह की कमान, 2017 में यूएस ने घोषित किया था आतंकवादी

Writer D by Writer D
29/09/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Hashem Safieddine

Hashem Safieddine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। हसन नसरुल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह ने अपने नए प्रमुख का ऐलान कर दिया है। हाशिम सफीद्दीन (Hashem Safieddine ) को अब हिज्बुल्लाह की कमान सौंपी गई है जो हसन नसरुल्लाह का नजदीकी रिश्तेदार है। 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर क़ानून एन नाहर में जन्मा, हाशिम सफीद्दीन एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी और हिज़्बुल्लाह का सीनियर लीडर है।

कौन हैं हिजबुल्ला का नया प्रमुख हाशेम सफीद्दीन (Hashem Safieddine ) ?

जानकारी के मुताबिक हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्ला के कार्यकारी परिषद के प्रमुख के रूप में समूह के राजनीतिक मामलों की देखरेख करता हैं और जिहाद परिषद में भी शामिल होता हैं। जो हिजबुल्ला के सैन्य अभियानों का निर्देशन करती है। हसन नसरल्लाह के चचेरे भाई, सफीद्दीन काली पगड़ी पहनकर मौलवी का दर्जा साझा करते हैं, जो पैगंबर मुहम्मद के वंशज होने का संकेत देता है।

अमेरिका ने किया है इसे आतंकी घोषित

हाशिम खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज बताता है। लेकिन यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने 2017 में इसे आतंकवादी घोषित कर दिया था। क्योंकि इसने इजरायल के खिलाफ बड़ी जंग तब शुरू की थी, जब इजरायल ने हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर को मार दिया था। तब इसने अपने लड़ाकों से कहा था कि दुश्मनों को रोने के लिए मजबूर कर दो।

1994 में हुई थी लेबनान वापसी

इराक के नजफ और ईरान के कुम के धार्मिक केंद्रों में शिक्षा प्राप्त करने वाला सफीद्दीन (Hashem Safieddine ) 1994 में लेबनान वापस आ गया था और जल्दी ही हिजबुल्लाह के रैंक में टॉप पर चले गया। 1995 में समूह की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था मजलिस अल शूरा में शामिल हो गया।

इसके तुरंत बाद, उसे जिहाद परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया, जिससे हिजबुल्लाह के सैन्य और रणनीतिक अभियानों पर उसका प्रभाव मजबूत होता चला गया।नसरल्लाह के विपरीत, जो वर्षों तक छिपकर रहा, सफीद्दीन हाल ही में राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में खुले तौर पर दिखाई दिया है।

सफीद्दीन की गिनती नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ हिजबुल्लाह के टॉप थ्री नेताओं में होती थी। सफीद्दीन को हमेशा से ही नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है, इस भूमिका के बारे में अटकलें 2006 से तेज हो गई हैं, जब ईरान ने कथित तौर पर उसे संगठन के संभावित भावी नेता के रूप में पदोन्नत किया था।

हसन नसरल्लाह का गेम ओवर, हिजबुल्लाह ने की मौत की पुष्टि

वह हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था शूरा परिषद में सेवारत छह मौलवियों में से एक है। उसे 2001 में कार्यकारी परिषद का प्रमुख चुना गया था।

Tags: Hashem SafieddineHezbollahinternational News
Previous Post

रैंगिग से तंग नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, लटका मिला शव

Next Post

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, अबतक 112 लोगों की मौत, सौ से अधिक लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
Flood in Nepal

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, अबतक 112 लोगों की मौत, सौ से अधिक लापता

यह भी पढ़ें

Road Accident

कार-डीसीएम की टक्कर में दो की मौत

05/07/2022
up panchayat

नामांकन वापसी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और विधायक आपस में भिड़े, असलहे लहराए

11/04/2021
School

प्राइवेट स्कूल में मिली चार साल के बच्चे की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

17/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version