• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौबेपुर के SO विनय तिवारी ने बताया, दबिश से पहले CO को साथ आने के लिए बनाया था दबाव

Desk by Desk
07/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
SO विनय तिवारी

SO विनय तिवारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बिकरू गांव में दबिश से पहले शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्र का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें निलंबित एसओ विनय तिवारी की पोल खुलती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो गैंगस्टर विकास दुबे के घर दबिश से पहले सीओ देवेंद्र मिश्र और एसपी ग्रामीण बीके श्रीवास्तव की बातचीत का है।

इस ऑडियो में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र ने बताया कि कैसे चौबेपुर के निलंबित एसओ विनय तिवारी ने दबिश से पहले उन्हें कॉल करके साथ चलने के लिए दबाव बनाया था। शहीद सीओ ने एसपी ग्रामीण को बताया था कि एसओ विनय तिवारी, विकास दुबे के न सिर्फ पैर छूता है बल्कि उसने अबतक दबिश की सूचना विकास दुबे को दे दी होगी।

अमेरिका का चीन को बड़ा झटका, tiktok और we chat से लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध

इस बातचीत के दौरान शहीद सीओ ने यह भी बताया कि एसओ विनय तिवारी पहले वाले एसएसपी अनंतदेव तिवारी का लाडला था। 1.5 लाख रुपये लेकर अपने थानाक्षेत्र में जुआ कराने का आरोप भी शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र ने एसपी ग्रामीण से बातचीत में एसओ पर लगाया था।

शहीद सीओ ने कहा था, “मैंने एसओ से जुआ बन्द कराने को बोला था। अलग थाने का फ़ोर्स लेकर छापा भी मारा था। जुआ पकड़ा भी लेकिन एसएसपी अनंतदेव तिवारी को 5 लाख रुपये देकर मामला सेट करा लिया।”

माइक पोम्पियो ने एस जयशंकर से क्‍वॉड फार्मेट पर की बात, QUAD से होगा ड्रैगन का इलाज!

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद एसओ विनय तिवारी की सभी जांच खत्म हो गई। एक दुसरे ऑडियो में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र, निलंबित एसओ विनय तिवारी को जुआ चलवाने को लेकर डांट भी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विकास दुबे के यहां छापेमारी को लेकर विनय तिवारी ने शहीद सीओ से नेतृत्व करने की अपील की थी।

Tags: bikru ambushkanpur latest newskanpur newsKanpur News LIVEsensational audio clip of gangster Vikasslain gangster vikas dubeySO Vinay TiwariSO विनय तिवारी
Previous Post

नई शिक्षा नीति को लेकर कुलपतियों को आज करेंगे संबोधित : पीएम मोदी

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया से ED करेगी पूछताछ, धनशोधन का मामला दर्ज

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
Next Post

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया से ED करेगी पूछताछ, धनशोधन का मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

life imprisonment

स्कूली छात्र के हत्यारों को आजीवन कारावास की सजा, 1.75 लाख का जुर्माना भी लगा

24/02/2021
Air India

अचानक सिक लीव पर गए सीनियर क्रू मेंबर्स, Air India की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

08/05/2024
Parliament Security Lapse

‘हमारे साथ कुछ भी हो सकता था’, संसद हमले की 22वीं बरसी पर हुई घटना को लेकर डरे सांसद

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version