Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सोनिया बोलीं-लोकतांत्रिक संस्थाएं हो रही हैं ध्वस्त और लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ा

सोनिया गांधी Sonia Gandhi

सोनिया गांधी

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की अं​तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर केंद्र की मोदी सरकार का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान इन भवनों से नहीं भावनाओं से बचेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में देश की लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं और लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है।

नीट और जेईई के लिए 19 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने डाउनलोड किए प्रवेश पत्र

सोनिया गांधी ने कहा कि हमें इन भवनों से दूषित और गलत भावनाओं के प्रवेश को रोकना होगा तभी हमारा संविधान बचेगा। उन्होंने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमने जो प्रण किया था उसे पूरा करने के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पिछले कुछ समय से लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। लोकतांत्रिक संस्थाएं ध्वस्त हो रही हैं। लोकशाही पर तानाशाही का प्रभाव बढ़ रहा है।

BSF को मिली 20 फीट लंबी सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपायी थी सुरंग

सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों को लड़ाने वाली शक्तियां देश में नफरत का जहर फैला रही हैं। अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में हैं। लोकतंत्र को नष्ट किया जा रहा है। वे चाहते हैं कि देश के लोग, आदिवासी, महिलाएं, युवा अपना मुंह बंद रखें। वह देश का मुंह बंद रखना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे किसी पूर्वजों, जिनमें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और बीआर आंबेडकर शामिल हैं। इन्होंने कभी सोचा नहीं होगा कि देश आजादी के 75 सालों के बाद इतनी कठिन परिस्थितियों का सामना करेगा, जब लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 15 वर्षों के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जो हुआ वह उदाहरण है कि एक दिशाहीन और विचारहीन सरकार जनहित के बारे में कभी नहीं सोच सकती है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।

Exit mobile version