• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में भाजपा का विकल्प सपा ही है: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
28/03/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शिक्षण संस्थाओं को बरबाद कर रही है।

लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी ने शिक्षण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार किया। अब तक का सबसे भ्रष्ट वाइस चांसलर है। उसे भाजपा के लोग बचा रहे हैं।

उन्होने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया था लेकिन भाजपा शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाय और आगे न बढ़े।

श्री यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की उम्मीद छोड़ चुके हैं। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट का झूठा दावा करती है। इससे पहले भी लाखों-करोड़ों का एमओयू किया गया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा। किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली।

उन्होने कहा कि भाजपा स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई, किसानों की आय दोगुना करने पर झूठ बोल रही है। शहरों में नाले भरे पड़े हैं। सीवर सफाई नहीं हुई। सड़कों पर सांड घूमते है। सीवर और नाले नदियों में गिर रहे हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होने कई बार भाजपा सरकार से मांग की कि वह टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करें। भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है क्योंकि सूची में सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े अपराधियों के नाम है।

G-20 Summit: सीएम धामी पहुंचे रामनगर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बहुत मजबूत हैं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार हैं। उत्तर प्रदेश में सपा ही भाजपा का विकल्प है।

उन्होने कहा कि खटिक समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, लेकिन गिनती नहीं हुई। इसलिए हम चाहते हैं जातीय जनगणना हो जाय। जिससे सभी को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाय। भाजपा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही हैं। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाना है।

Tags: akhilesh yadavkanpur newsup news
Previous Post

G-20 Summit: सीएम धामी पहुंचे रामनगर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post

जी-20 से उत्तराखंड की संस्कृति और कारपोरेट को मिलेगा ग्लोबल होने का अवसर: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

07/05/2026
Anand Bardhan
Main Slider

टिहरी झील क्षेत्र को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए : मुख्य सचिव

07/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

मानसून से पहले सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त, जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो : मुख्य सचिव

07/05/2026
Next Post
CM Dhami

जी-20 से उत्तराखंड की संस्कृति और कारपोरेट को मिलेगा ग्लोबल होने का अवसर: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

JP Nadda

नड्डा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक, अक्तूबर से शुरू होंगी चुनावी सभाएं

08/08/2021
hair

रूखे बालों को ये हेयर पैक से बनाएंगे मुलायम

11/07/2025
puja ghar

घर में इस जगह न रखें मंदिर, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version