Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के काफिले पर पथराव, बाल-बाल बचे

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को वसीम रिजवी की काफिले पर अचानक पथराव हो गया।

जिसमें वसीम रिजवी बाल- बाल बच गए। घटना के बाद रिजवी ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि जब वह अपने पुराने घर कश्मीरी मोहल्ले से अपने नए फ्लैट के लिए जा रहे थे। उनकी सुरक्षा में दो गाड़ियां जो उनके साथ हमेशा चलती हैं। वह भी जा रही थी। कश्मीरी मोहल्ले से निकलने के बाद चौकी मंडी इलाके में उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजों ने पथराव शुरू कर दिया।

वसीम रिजवी ने कहा कि हम अचानक घबरा गए कि पत्थरबाजी कैसे होने लगी। हमने गाड़ी रोकने की भी कोशिश की। लेकिन तब तक पत्थरबाज लोग वहां से भाग निकले।

साक्षी महाराज के खाते में पटना के जालसाजों ने लगाई सेंध, दो गिरफ्तार

जिसके बाद हमने इस बात की शिकायत चौक कोतवाली में दर्ज कराई है। आपको बता दें कि वसीम रिजवी इससे पहले भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। कभी कुरान में 26 आयतों को हटाए जाने के मसले को लेकर वसीम रिजवी को कट्टरपंथियों ने जान से मारने की कई बार धमकी भी दी है। तो कभी वसीम अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों के निशाने पर रहे हैं। सुरक्षा का हवाला देकर वसीम रिजवी की सुरक्षा भी बढ़ाई जा चुकी है। आज की घटना के बाद फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है।

इससे पहले रिजवी पर अपने ही ड्राइवर की पत्नी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप खुद पीड़ित महिला ने लगाया है। महिला ने इस संबंध में लखनऊ के सहादतगंज थाने में तहरीर भी दी है। साथ ही बयान जारी करते हुए महिला ने रिजवी पर अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए धमकाने का भी आरोप लगाया है।

D-33 गैंग ने दी दो पुलिस थाने उड़ाने की धमकी, परिसर के बोर्ड पर चस्पा किया पत्र

वहीं महिला के पति का कहना है कि जब मैं इस संबंध में वसीम रिजवी से बात करने गया तो उन्होंने मेरे को मारा और नौकरी से निकाल दिया। पीड़िता के पति ने बताया कि जिस मकान में रहते थे वो भी रिजवी ने ही दिया था और इस घटना के बाद वो भी उन्होंने खाली करवा लिया।

Exit mobile version