• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कटे हुए फल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे, इस तरह करें स्टोर

Writer D by Writer D
09/02/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Cut Fruits

Cut Fruits

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें काटकर और छीलकर ही खाने में असली मजा आता है। इसलिए आमतौर लोग जरूरत ज्यादा फल काटकर (Cut Fruits) रख लेते हैं ताकि उसे आराम से खाते रहें। ऐसे में कई बार ये फल रखें-रखें जल्दी खराब हो जाते हैं और काले भी पड़ जाते हैं।

इसके अलावा भी कुछ लोग कटे हुए फल (Cut Fruits) को ऑफिस लेकर जाते हैं, लेकिन खाने के समय तक ये या तो खराब हो जाते हैं या काले पड़ जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और कटे हुए फलों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताएंगे जिससे फल ज्यादा देर तक फ्रेश बने रहेंगे और काले भी नहीं पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं।

>> अगर आप कटे हुए फलों (Cut Fruits) को 6 से 8 घंटे तक के लिए ताजा रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप इन फलों में थोड़ा नींबू का रस डालकर इसे फ्रिज में रख दें। इससे फलों का रंग वैसा ही बना रहेगा जैसे पहले था साथ ही इसका टेस्ट भी बरकरार रहेगा।

>> आमतौर पर लोग फ्रूट चाट बनाने के लिए फलों को पहले ही काटकर रख लेते हैं। लेकिन कई बार ये फल खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप इन फलों को फ्रेश बनाए रखने के लिए ठंडा पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक बाउल में ठंडा पानी लें। उसके बाद कटे हुए फलों को इस बाउल में डालकर रख दें। इससे फल काले नहीं पड़ेंगे और उनकी ताजगी भी बरकरार रहेगी।

>> सेब एक ऐसा फल है जिसे काटकर रखने के बाद थोड़ी ही देर में उसका रंग पीला और फिर काला पड़ने लगता है। ऐसे में यदि आप कटे हुए सेब में थोड़ा नींबू का रस डाल देंगे तो सेब का रंग वैसा ही रहेगा और जल्दी खराब भी नहीं होगा।

>> कटे हुए फलों (Cut Fruits) को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए पहले आप एक डिब्बे में बर्फ डालकर ठंडा पानी भर लें। फिर इस डिब्बे में कटे हुए फलों को डाल दें। इससे फल 3 से 4 घंटे तक फ्रेश रहेंगे।

>> अगर कहीं ट्रैवलिंग के दौरान कटे हुए फलों को आप अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो ऐसे में इन फलों पर सिट्रिक एसिड पाउडर छिड़क दें। इससे फल लंबे समय तक फ्रैश रहेंगे।

>> आप चाहें तो कटे हुए फलों को काटकर उन्हें प्लास्टिक बैग या फिर एल्युमिनियम फॉइल में अच्छी तरह रैप कर फ्रिज में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से भी कटे हुए फल लंबे समय तक के लिए खराब नहीं होंगे।

>> स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जो जल्दी खराब हो जाती है। ऐसे में इसे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे बड़े टिशू पेपर में रख दें। ऐसा करने से ये स्ट्रॉबेरी की नमी को सोख लेगा जिसकी वजह से ये खराब नहीं होंगी।

Tags: Cut Fruitsfruitskitchen hackskitchen tips
Previous Post

बालों में कलर कराते समय इन बातों का जरुर रखें ध्यान

Next Post

घर में रखें ये मूर्ति, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

Writer D

Writer D

Related Posts

mango pickle
खाना-खजाना

घर में बनाए आम का आचार, भूल जाएंगी मार्केट वाला स्वाद

14/04/2026
Aloe Vera
Main Slider

चेहरे पर रोज लगाती हैं एलोवेरा जेल, तो जान लें ये जरुरी बातें

14/04/2026
hair cut
फैशन/शैली

बालों के अनुसार कराएं अपना हेयर कट, खूबसूरती में आएगा निखार

14/04/2026
Henna
फैशन/शैली

बेजान बालों में जान डाल देंगे ये हेयर पैक, आजमाते ही दिखेगा असर

14/04/2026
purse
धर्म

पर्स में न रखें इन चीजों, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

14/04/2026
Next Post
Fengshui

घर में रखें ये मूर्ति, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

यह भी पढ़ें

corona in UP

युवाओं का टीकाकरण सात जिलों से बढ़कर यूपी के 17 नगर निगमों तक पहुंचा

07/05/2021
Swachhta

स्वच्छता पर बनाएं ‘रील’ और ‘स्वच्छता वारियर’ बन जाए, जानें योगी सरकार का प्लान

10/04/2023
शहनाज गिल

देखें शहनाज गिल का स्टनिंग अवतार, कराया फोटोशूट

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version