• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में रखें ये मूर्ति, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

Writer D by Writer D
09/02/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Fengshui

Fengshui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरों में सजावट के लिए कई तरह के स्‍टैच्‍यू (Statues)  रखे जाते हैं जो घर को आकर्षक लुक देने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखें ये स्‍टैच्‍यू आपकी उन्नति का कारण बनते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों की अपनी ऊर्जा होती हैं जो घर के माहौल को प्रभावित करती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के चक्‍कर में कई बार ऐसी मूर्तिंया लगा देते हैं जो वास्‍तु दोष पैदा करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे स्‍टैच्‍यू की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता हैं। इन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और खुशियों का आगमन होगा। आइये जानते हैं सकारात्मकता लाने वाले इन स्‍टैच्‍यू के बारे में…

कछुए का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,statue bring positivity

हंसों के जोड़े का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

मछली का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

गाय का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,positivity in life,statue bring positivity

हाथी का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

तोते का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

ऊंट का स्‍टैच्‍यू (Statues) 

वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

Tags: positivity in lifestatue bring positivityVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

कटे हुए फल लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे, इस तरह करें स्टोर

Next Post

पार्टनर के साथ होती है लड़ाई, इन पत्तों से बढ़ेगा प्यार

Writer D

Writer D

Related Posts

aasan
Main Slider

आसन पर बैठकर पूजा करने का रहस्य

11/07/2026
vegetable raita
Main Slider

आज इन चीजों का बनाएं रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

11/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

इन तरीकों से हटाएं मेकअप, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

11/07/2026
Dark Underarms
फैशन/शैली

दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, ट्राई करें ये टिप्स

11/07/2026
Unwanted Facial Hair
फैशन/शैली

अनचाहे बालों से पाएं निजात, आजमाए ये तरीके

11/07/2026
Next Post
Bay Leaf

पार्टनर के साथ होती है लड़ाई, इन पत्तों से बढ़ेगा प्यार

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए : योगी

24/08/2021
Potato Tuk Chaat

महाशिवरात्रि के व्रत में बनाएं चटपटी चाट, रोज होगी बनाने की डिमांड

15/02/2026
Supreme Court

सुशांत सिंह मामले में CBI करेगी जांच, महाराष्ट्र सरकार को मानने होंगे सभी आदेश

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version