• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धार्मिक पर्यटन स्थलों को रोजगार का बड़ा माध्यम बना रही सरकार : योगी

Writer D by Writer D
21/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ धार्मिक पर्यटन स्थलों को रोजगार का बड़ा माध्यम बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

गोरखपुर के एनेक्सी भवन से प्रदेश के 373 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 180 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद श्री योगी ने कहा कि कभी बीमारू समझा जाने वाला उत्तर प्रदेश वास्तव में अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। इन संभावनाओं में पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सफलतापूर्वक पूर्ण चार सालों में ईमानदारी से किए गए प्रयासों से हमने यह प्रमाणित किया है कि उत्तर प्रदेश देश में समृद्घ राज्य होने का सामर्थ्य रखता है।

उन्होने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में वहां के विधायक द्वारा प्रस्तावित ग्रामीण, धार्मिक व हेरिटेज पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण व बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत कराए जाएंगे। पर्यटन रोजगार और प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का बड़ा माध्यम बन रहा है। उत्तर प्रदेश में राम, सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक पर्यटन के साथ ही यहां इको टूरिज्म का केंद्र बनने की असीम संभावनाएं हैं। इसके मद्देनजर पर्यटन के माध्यम से रोजी रोजगार बढ़ाने की दिशा में सरकार संकल्पित भाव से प्रयासरत है।

ये चुनाव सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है : पीएम मोदी

प्रयागराज कुंभ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि इसे विश्व का यूनिक इवेंट बनाएंगे और छोटे से प्रयास से 24 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ के भागीदार बने। इससे वहां के दुकानदारों की बिक्री 15 गुना तक बढ़ गई। 10 से 15 हजार रुपये कमाने वालों की कमाई लाखों में हुई। अनेकानेक लोगों को रोजगार मिला।

पर्यटन विकास के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की चर्चा के क्रम में सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बाबा विश्वनाथ मंदिर कॉरीडोर के जरिए काशी दुनिया में सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनने जा रहा है। 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के उद्घाटन के समय महात्मा गांधी आए थे और काशी की संकरी गलियों और गंदगी देख खिन्न मन से टिप्पणी की थी। बापू ने 100 वर्ष पहले टिप्पणी की थी लेकिन आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में काशी की ख्याति वैश्विक पटल पर स्थापित हो रही है। पर्यटन विकास के साथ ही वहां रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।

पूरी दुनिया ने माना यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन का लोहा: डॉ. दिनेश शर्मा

उन्होने सीएम ने कहा कि हमने वहां फैसिलिटेशन सेंटर बनवाया है। इससे पर्यटकों को तो सहायता मिल ही रही है, रोजगार की दिशा में भी संभावनाएं बढ़ी हैं। इस सेंटर से काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट सालाना एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय बढ़ाई है। सीएम योगी ने कहा कि बीएचयू में वैदिक शोधपीठ के साथ ही संतकबीरनगर के मगहर में संत कबीर शोधपीठ की स्थापना हो रही है। गोरखपुर में जटाशंकर व मोहद्दीपुर के गुरुद्वारा, कालीबाड़ी मंदिर आदि परंपरा के साथ जुड़े स्थानीय स्थलों को भी निखारा जा रहा है।

Tags: cm yogigorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

केन्द्र की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी अव्वल : शाही

Next Post

विरोधियों को फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

विरोधियों को फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित करना चाहती है भाजपा : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘…. अब आटा 40 रूपए लीटर’, राहुल गांधी की फिसली जुबान तो जमकर हुए ट्रोल

04/09/2022
constipation treatment at home

कब्ज की समस्या और पाचन क्रिया ठीक कर देगी यह ड्रिंक

15/07/2021

125 साल के स्वामी शिवानंद ने लगवाई कोरोना की दूसरी डोज

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version