24 घण्टे ऑनलाइन

सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली इस देश की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

अमेरिकी राज्य अलास्का में गुरुवार तड़के सुबह भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 रही। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि इसे कुछ ही घंटों के बाद वापस ले लिया गया।…

24GhanteOnline
July 17, 2025
2 min read

अमेरिकी राज्य अलास्का में गुरुवार तड़के सुबह भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.3 रही। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। हालांकि इसे कुछ ही घंटों के बाद वापस ले लिया गया। इस भूकंप का केंद्र अलास्का के पॉपोफ आइलैंड पर सैंड पॉइंट के पास था, जिसका केंद्र जमीन से 36 किलोमीटर नीचे था।

अलास्का भूकंप (Earthquake) के लिहाज से सबसे सक्रिय राज्य है। यह घटना प्रशांत प्लेट और उत्तरी अमेरिका प्लेट के टकराव के कारण हुई। सुनामी का खतरा टल गया है, पर भूकंप से हुई क्षति की जानकारी अभी नहीं आई है। इससे पहले 16 जुलाई को भी अलास्का में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

भूकंप (Earthquake) के बाद, Alaska Earthquake Center ने तटीय अलास्का के कुछ इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि, लगभग एक घंटे बाद, खतरा कम होने पर चेतावनी को केवल रद्द कर दिया गया। बाद में, मौसम एजेंसी ने सभी सुनामी चेतावनियां, सलाह, निगरानी या खतरे रद्द कर दिए।

वीडियो में दिखे भूकंप (Earthquake) के झटके


अलास्का अर्थक्यूक सेंटर की तरफ से भूकंप के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया। इस वीडियो के साथ लिखा कि हमें भूकंप का यह वीडियो सैंड पॉइंट के एक निवासी ने भेजा। यह भूकंप के केंद्र से लगभग 50 मील दूर है। हम उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने अपने अनुभव हमारे साथ शेयर किए हैं। इससे दूसरों को समझने में मदद मिलती है कि भूकंप कैसा होता है और वे बेहतर तैयारी कर सकते हैं। जिस वीडियो को सेंटर की तरफ से पोस्ट किया गया वह महज 6 सेकंड का है। हालांकि इसमें भूकंप के कारण पार्किंग में खड़ी कारों को साफ तौर पर हिलते हुए देखा जा सकता है।

We got this incredible footage of today's earthquake from a resident in Sand Point, about 50 miles from the epicenter. We are grateful to those who shared their experiences -- it allows others to understand what an earthquake is like, and be better prepared. We are also grateful… pic.twitter.com/5tkqcbgp9Y


— Alaska Earthquake Center (@AKearthquake) July 17, 2025

अलास्का में जैसे ही भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से बचने के लिए लोग सड़कों पर जमा हो गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…