गोरखा में भीषण बस हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की जान गई
काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार देररात हुए बस हादसे (Bus Accident) में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। 14 तीर्थयात्री मनकामना मंदिर के दर्शन कर माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ब 8430) से लौट रहे थे। यह बस…

काठमांडू। नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार देररात हुए बस हादसे (Bus Accident) में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। 14 तीर्थयात्री मनकामना मंदिर के दर्शन कर माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ब 8430) से लौट रहे थे। यह बस शहीद लखन गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गोरखा जिला पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर के अनुसार बस में सवार 14 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। अन्य सात गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि बस सड़क किनारे लगभग 200 मीटर नीचे ढलान में गिर गई। वाहन में चालक और सह चालक को छोड़कर बाकी सभी यात्री भारतीय नागरिक थे। हादसे (Bus Accident) की सूचना मिलते ही गोरखा स्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 29वीं बटालियन की बचाव टीम और जिला पुलिस कार्यालय गोरखा के पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
नेपाल पुलिस ने मृतकों की सूची जारी की है। इनमें से किसी के भी प्रदेश का जिक्र नहीं है। यह सूची इस प्रकार है- मुतु कुमार, 58 वर्ष, पुरुष, अनामलिका, 58 वर्ष, महिला, मीनाक्षी, 59 वर्ष, महिला, शिवगामी, 53 वर्ष, महिला, विजयाल, 57 वर्ष, पुरुष, मीणा, 58 वर्ष, महिला, तमिलारेशी 60 वर्ष, महिला। पुलिस का कहना है कि इनके दक्षिण भारतीय होने की संभावना है।
भरतपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय नागरिकों की सूची इस प्रकार है- सोरनम, 62 वर्ष, पुरुष, मंगदा जलम, 65 वर्ष, महिला, सुभद्रा, 75 वर्ष, महिला, मायला, 65 वर्ष महिला, सरोजा, 73 वर्ष,महिला, भाग्यलक्ष्मी, 65 वर्ष, महिला, मीनाक्षी, 34 वर्ष, महिला।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
