24 घण्टे ऑनलाइन

अमिताभ बच्चन को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

November 26, 2026
2 min read
अमिताभ बच्चन को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को एक बार फिर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस बार मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भेजे गए ईमेल में BMC मुख्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी।

धमकी की जानकारी मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम BMC कार्यालय पहुंची। परिसर की तलाशी ली जा रही है। पुलिस अमिताभ बच्चन के घर की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क है।

पहले भी अमिताभ और अभिषेक को मिल चुकी है धमकी

अमिताभ बच्चन को पिछले कुछ महीनों में पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक मामले में उनके बंगले जलसा को निशाना बनाने की बात कही गई थी। वहीं, दूसरी बार उनके बेटे अभिषेक बच्चन का नाम भी धमकी में शामिल था।

उस दौरान गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी, जिसमें दोनों पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पोस्ट में बुलेटप्रूफ केबिन का भी जिक्र किया गया था।

जलसा के बाहर बढ़ाई गई थी सुरक्षा

अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं। पिछली धमकियों के बाद एक रविवार को वह ग्लास शील्ड के पीछे नजर आए थे। इसे बुलेटप्रूफ केबिन बताया गया था। उस दौरान अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद थे।

मुंबई पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम

धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने जलसा के आसपास सुरक्षा बढ़ाई है। बंगले के बाहर हथियारबंद पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है। निगरानी के लिए हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इसके अलावा आसपास पार्किंग और लोगों की आवाजाही को लेकर भी सख्ती की गई है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें