24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में सपा से सीट बंटवारे पर कांग्रेस का मंथन, खड़गे के आवास पर जुटे राहुल-प्रियंका

November 16, 2026
2 min read
यूपी में सपा से सीट बंटवारे पर कांग्रेस का मंथन, खड़गे के आवास पर जुटे राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन चर्चा हुई। आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है। कांग्रेस, इंडी गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश की जनता के सामने मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 17 नवंबर को बैठक होनी है। इसमें दोनों दलों के नेता सीटों की संख्या और गठबंधन के फार्मूले पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस की ओर से अब तक 181 सीटों पर दावेदारी की बात सामने आई है। सपा का जोर सीटों के बंटवारे में उम्मीदवारों की जीतने की क्षमता को आधार बनाने पर है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में कांग्रेस की 181 सीटों पर दावेदारी का उल्लेख किया था। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बराबरी और सम्मान के आधार पर गठबंधन की बात कह चुके हैं। कांग्रेस की ओर से 200 सीटों तक दावेदारी की चर्चा भी सामने आती रही है, जबकि सपा की ओर से कांग्रेस को 50 से 60 सीटें देने की बात कही जा रही है।

उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 403 में से 399 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को केवल दो सीटों पर जीत मिली थी और चार सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी के 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। कांग्रेस को पूरे प्रदेश में करीब 21.51 लाख वोट मिले थे।

बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…