24 घण्टे ऑनलाइन

शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट, दिसंबर में लौटने की तैयारी

November 9, 2026
2 min read
शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट, दिसंबर में लौटने की तैयारी

नई दिल्लबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने कानूनी सलाहकार के माध्यम से नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से औपचारिक रूप से संपर्क कर उनके लिए एक नए बांग्लादेशी पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने का अनुरोध किया है।

भारत में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को संबोधित एक पत्र में, लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स के बैरिस्टर स्टीवन पावेल्स केसी ने कहा कि यह अनुरोध अंतरिम सरकार और अन्य अधिकारियों द्वारा हसीना के मौजूदा पासपोर्ट और एनआईडी को कथित तौर पर रद्द किए जाने के बाद किया गया है।

पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि यह आवेदन हसीना की बांग्लादेशी नागरिकता पर आधारित है, तथा इसमें बांग्लादेश के कानूनों के तहत उत्पन्न होने वाले दायित्वों के साथ-साथ लागू अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार विनियमाें के तहत दायित्वों का भी हवाला दिया गया है।

कानूनी प्रतिनिधि ने उच्च उच्चायोग से इस मामले की जांच करने तथा नए दस्तावेज अविलंब जारी करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेजों के बारे में अवगत कराने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत में करीब सवा दाे साल से निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहीं शेख हसीना पहले ही ऐलान कर चुकीं हैं कि वह दिसंबर में स्वदेश लाैटेंगी और उन पर एवं अवामी लीग पर लगाए गए आराेपाें का लाेकतांत्रिक ढंग से सामना करेंगीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…