भारत का एक और दुश्मन ढेर, मारा गया हाफिज सईद का करीबी अबु
कराची। पाकिस्तान के झेलम में जमात-उद-दावा कमांडर और हाफ़िज़ सईद के भतीजे अबु क़ताल (Abu Qatal) को मार गिराया गया है। वह कई आतंकवादी हमलों, विशेष रूप से 2024 के रियासी आतंकी हमले में शामिल था। इसी की निगरानी में इस हमले…
कराची। पाकिस्तान के झेलम में जमात-उद-दावा कमांडर और हाफ़िज़ सईद के भतीजे अबु क़ताल (Abu Qatal) को मार गिराया गया है। वह कई आतंकवादी हमलों, विशेष रूप से 2024 के रियासी आतंकी हमले में शामिल था। इसी की निगरानी में इस हमले को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अबु कताल कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टमाइंड हाफिज कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के झेलम में कल रात आठ बजे आतंकी अबु कताल (Abu Qatal) की शनिवार रात हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने अबु कताल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस हमले के बाद से ही लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद (Lashkar-e-Taiba chief Hafiz Saeed) लापता है। कई रिपोर्ट्स में उसके मारे जाने की आशंका जतायी जा रही है।
बता दें कि अबु कताल पीओके में बैठकर जम्मू कश्मीर में लगातार हमले करवा रहा था। उसको हाफिज सईद की ओर से ऑर्डर मिलते थे जिसके बाद वह कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था। कताल ने बीते 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया था।
इसके अलावा कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड भी उसको माना जाता है। एनआईए ने 2023 के राजौरी हमले में अबू कताल को ही जिम्मेदार ठहराया था। वह भारतीय सेना समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
