24 घण्टे ऑनलाइन

आगरा नगर निगम का म्युनिसिपल बॉन्ड 3.5 गुना ओवरसब्सक्राइब, निवेशकों से मिला जबरदस्त समर्थन

शहरी विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नगर विकास विभाग के अंतर्गत आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) ने अपने पहले म्युनिसिपल बॉन्ड के ज़रिए 50 करोड़ रुपये की राशि सफलतापूर्वक एकत्र किया है। इस बॉन्ड…

24GhanteOnline
April 11, 2025
3 min read

शहरी विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, नगर विकास विभाग के अंतर्गत आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) ने अपने पहले म्युनिसिपल बॉन्ड के ज़रिए 50 करोड़ रुपये की राशि सफलतापूर्वक एकत्र किया है। इस बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कुल 174 करोड़ रुपये की बोलियाँ प्राप्त हुईं, जो बॉन्ड इश्यू के मुकाबले 3.5 गुना अधिक रही।

इस म्युनिसिपल बॉन्ड को निजी प्लेसमेंट आधार पर 8.15% कूपन दर पर जारी किया गया और इसे दो प्रतिष्ठित क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों – इंडिया रेटिंग्स और अक्यूइट द्वारा ‘AA’ रेटिंग प्रदान की गई है।

आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) इस वित्त पोषण से तीन प्रमुख परिवर्तनकारी परियोजनाएं क्रियान्वित करेगा:

7.5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना – यह परियोजना सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और क्योटो प्रोटोकॉल के अनुरूप स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है। इससे नगर निगम को हर वर्ष लगभग 4.16 करोड़ रुपये की बचत होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

को-वर्किंग स्पेस – यह सुविधा आगरा में काम करने वाले निजी क्षेत्र के पेशेवरों और व्यवसायों के लिए आधुनिक ऑफिस सुविधाएं प्रदान करेगी। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, कॉन्फ्रेंस रूम, और आवश्यक ऑफिस इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होंगे।

सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर – मनोरंजन केंद्र के अंतर्गत यह केंद्र एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुँचाने का कार्य करेगा। इसमें इनडोर गेम्स, जिम, योगा हॉल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी होंगी।

वर्किंग वीमेन हॉस्टल – यह परियोजना कार्यरत महिलाओं को सुरक्षित और किफायती आवास प्रदान करेगी। यह महिला सशक्तिकरण और कार्यक्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा, "यह प्रयास राज्य सरकार के वैकल्पिक वित्तीय संसाधनों के उपयोग और वित्तीय अनुशासन की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शहरी वित्तपोषण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है।"

आगरा नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा, "म्युनिसिपल बॉन्ड को मिली उत्कृष्ट प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि आगरा नगर निगम की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और शासन में निवेशकों का गहरा विश्वास है। यह निधियाँ शहर की अवसंरचना को सशक्त बनाएंगी और नए राजस्व स्रोत तैयार करेंगी।"

उत्तर प्रदेश इससे पहले लखनऊ और गाज़ियाबाद में भी म्युनिसिपल बॉन्ड की सफलता देख चुका है। लखनऊ ने वर्ष 2020 में ₹200 करोड़ और गाज़ियाबाद ने 2021 में ₹150 करोड़ के बॉन्ड जारी किए थे। हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने आगरा, प्रयागराज और वाराणसी को ₹150 करोड़ (प्रत्येक को ₹50 करोड़) की म्युनिसिपल बॉन्ड मंजूरी प्रदान की है।

प्रधानमंत्री के प्रयासों से गरीबों को गरीबी से निकालने के लिए दिया जा रहा कई योजनाओं का लाभ: एके शर्मा


A.K. कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू में ट्रांजैक्शन एडवाइजर एवं मर्चेंट बैंकर की भूमिका निभाई, जबकि AKS कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज आंतरिक सलाहकार रहे। इस इश्यू की एक और उल्लेखनीय बात रही कि इसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशक Julius Baer Capital (India) Private Limited ने भी भागीदारी की।

इन बॉन्ड्स को संरचित भुगतान प्रणाली (Structured Payment Mechanism) द्वारा सुरक्षित किया गया है, और उत्तर प्रदेश सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से ब्याज व मूलधन के समय पर भुगतान किया जायेगा |

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल

आगरा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' (यूपीआईटीएस) 2026 में ताजनगरी के उद्यमी अपनी व्यापारिक क्षमता और हुनर की धमक दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री…

सिकंदरा में नाले की दीवार मजदूरों पर गिरी, दो की मौत

आगरा: सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना…

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है। आगरा में सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल…

'यूपी राइज 2026': इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में 'यूपी राइज 2026' कार्यक्रम का भव्य…