24 घण्टे ऑनलाइन

फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया (Air India) की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान…

24GhanteOnline
June 13, 2025
2 min read

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया (Air India) की उड़ान AI 379 में बम की धमकी मिलने के बाद विमान को थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में मौजूद 156 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान ने अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाने के बाद फुकेत हवाई अड्डे पर वापस लैंड किया। धमकी देने वाले के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यह घटना अहमदाबाद दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट AI 379 लैंड हो चुकी है और एयरपोर्ट इमरजेंसी सेवा के साथ आगे का काम कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि थाई द्वीप फुकेत से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ने शुक्रवार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जैसे ही जानकारी लगी तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से नीचे उतारा गया है। इसके साथ पूरे विमान की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (02:30 स्थानीय समय अनुसार) फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, जिसे भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचना था। हालांकि अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद फ्लाइट ने एक बड़ा घेरा बनाया और वापस लैंड कराया गया।

ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लौटी फ्लाइट


इजराइल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले के बाद दोनों ही देशों ने अपने-अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। यही कारण है कि भारत से जाने वाली कई फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है तो कई वापस राजधानी दिल्ली लौट रही हैं। इनको लेकर भी एअर इंडिय (Air India) ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…