24 घण्टे ऑनलाइन

मुंह की बदबू को दूर करेगी फिटकरी, ऐसे करें इस्तेमाल

जो मनुष्य की काया ‘फिट’ करे उसे ‘फिटकरी’ (Alum) कहते हैं यह लाल व सफेद दो प्रकार की होती है। फिटकरी एक प्रकार का खनिज है जो प्राकृतिक रूप में पत्थर की शक्ल में मिलता है। सालों से हमारे-आपके घर में फिटकरी का इस्तेमाल…

24GhanteOnline
January 18, 2025
3 min read

जो मनुष्य की काया ‘फिट’ करे उसे ‘फिटकरी’ (Alum) कहते हैं यह लाल व सफेद दो प्रकार की होती है। फिटकरी एक प्रकार का खनिज है जो प्राकृतिक रूप में पत्थर की शक्ल में मिलता है। सालों से हमारे-आपके घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है। फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। कुछ घरों में इसे आफ्टर शेव की तरह इस्तेमाल करते हैं तो कुछ घरों में इसका प्रयोग पानी साफ करने के लिए। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदों का उल्लेख किया गया है।

तो आइये आज हम आपको बताते हैं फिटकरी (Alum)किस तरह फायदेमंद हैं।

# अगर आपको कोई चोट लग गई हो या फिर घाव हो गया हो और उससे लगातार खून आ रहा हो तो फिटकरी (Alum) के पानी से घाव को धो लें। इससे खून बहना बंद हो जाएगा। फिटकरी के पानी की जगह आप फिटकरी को महीन पीसकर भी प्रयोग में ला सकते हैं।

# जिन लोगो को शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या हो तो वो लोग नहाते समय पानी में फिटकरी (Alum) को घोलकर नहाने से पसीना आना कम हो जाता है।

# साँसों में बदबू के मुख्य कारणों में से एक है बैक्टीरिया का संग्रह, जो बदले में विषाक्त पदार्थों और एसिड का उत्पादन करते हैं। फिटकरी माउथवाश के साथ कुल्ला करना बैक्टीरिया विकास को रोकता है और जीवाणु को धोता है।

# अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां आ गई हैं तो फिटकरी के पानी का इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो फिटकरी के एक बड़े टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें। कुछ देर बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

# मुल्तानी मिट्टी और अंडे के सफेद भाग के साथ इसका संयोजन मुँहासे से लड़ने और निशान हटा देने के लिए प्रभावी उपाय है। फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं।

# दस ग्राम फिटकरी के चूर्ण में पांच ग्राम सेंधा नमक मिलाकर मंजन बना लें। इस मंजन के प्रतिदिन प्रयोग से दांतो के दर्द में आराम मिलता है।

# अगर आपको दमा की शिकायत है तो फिटकरी आपकी इस समस्या का रामबाण इलाज है। फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में फायदा होता है।

# यूरीन इंफेक्शन हो जाने पर भी फिटकरी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। प्रतिदिन फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है। इसके अलावा पानी में घुलनशील अशुद्धि को दूर करने के लिए भी फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…