24 घण्टे ऑनलाइन

कब्ज में न करें इस सब्जी का सेवन, हो सकता है बड़ा नुकसान

सुपरफूड की बात करें तो इसमें चुकंदर (Beetroot) का नाम भी शामिल किया जाता हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। ज्यादातर लोग इसे थाली में सलाद, सब्जी या फिर जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर कई तरह…

24GhanteOnline
July 24, 2026
3 min read
कब्ज में न करें इस सब्जी का सेवन, हो सकता है बड़ा नुकसान

सुपरफूड की बात करें तो इसमें चुकंदर (Beetroot) का नाम भी शामिल किया जाता हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। ज्यादातर लोग इसे थाली में सलाद, सब्जी या फिर जूस के रूप में अपने डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करता है और बीमारियों से बचाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि चुकंदर हमेशा फायदा ही पहुंचाता हैं बल्कि कई लोग ऐसे होते हैं जिनके लिए चुकंदर (Beetroot)  का सेवन घातक साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे लोगों की जानकारी देने जा रहे है जिन्हें चुकंदर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

पथरी रोगियों के लिए


क्लिनिकल न्यूट्रिशन रिसर्च के अनुसार, चुकंदर ऑक्सालेट से भरपूर होता है जिसका अधिक सेवन किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ा सकता है। यदि आपको पहले से पथरी है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर यूरिन ऑक्सालेट के उत्सर्जन को भी बढ़ा देता है, जिससे कैल्शियम ऑक्सालेट के कारण किडनी में स्टोन का खतरा अधिक हो सकता है

लिवर के मरीजों के लिए


स्टडीज से पता चलता है कि चुकंदर का अत्यधिक सेवन करने से लिवर की भी समस्या हो सकती है। चुकंदर में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम होते हैं। ज्यादा मात्रा में ये मिनरल्स लिवर में जाकर जमा होने लगते हैं और इसे नुकसान पहुंचाते है। चुकंदर ज्यादा खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जिससे हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए


चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 61 होता है, ऐसे में डायबिटीज में चिकित्सक इसे बहुत कम मात्रा में ही खाने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज के रोगियों को 55 से अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से परहेज करना चाहिए, ये तेजी से ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देती हैं। डायबिटीज रोगियों में अक्सर हीमोग्लोबिन की समस्या देखने को मिलती है, चुकंदर इस कमी के लिए तो फायदेमंद हो सकता है पर इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए


जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है उनके लिए चुकंदर खाना हानिकारक हो सकता है, चुकंदर के सेवन से ब्लड प्रेशर और भी कम हो जाता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट शरीर के भीतर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देने और रक्त को पतला करने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। ऐसे में पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के शिकार लोगों की इससे समस्या बढ़ सकती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए


चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या बढ़ा सकता है, गर्भवती महिलाएं नाइट्रेट के प्रभाव के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। यह गर्भावस्था के बाद के चरण के दौरान रक्त में मेथेमोग्लोबिन के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है। इसके कारण ऊर्जा की कमी, सिरदर्द, चक्कर आना, आंखों, मुंह, होंठ, हाथ और पैरों के आसपास की त्वचा का नीला-ग्रे पड़ जाने जैसी समस्या हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान आहार को लेकर विशेषज्ञों की सलाह लेते रहना आवश्यक हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…