24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में इस चाय को पीने के होते है कई फायदे

अदरक (Ginger) का इस्तेमाल हम सभी अपने-पने घरों में करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर करते हैं तो कुछ गार्निशिंग के लिए। इसके अरोमा और फ्लेवर से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे तो अदरक को कई तरह से खाया जा…

24GhanteOnline
December 28, 2025
3 min read

अदरक (Ginger) का इस्तेमाल हम सभी अपने-पने घरों में करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर करते हैं तो कुछ गार्निशिंग के लिए। इसके अरोमा और फ्लेवर से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे तो अदरक को कई तरह से खाया जा सकता है लेकिन चाय (Ginger Tea)  में इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है।

अदरक की चाय (Ginger Tea) न सिर्फ आपको अच्छी लगेगी, बल्कि यह ठंड के दौरान होने वाली कई समस्याओं से भी आराम दिलाएगी। अदरक की चाय में की तरह के स्वास्थ्य गुण पाए जाते हैं, जो हमें मासिक धर्म की पीड़ा और मितली से भी राहत दिलाते हैं। क्योंकि अदरक की चाय में जीवाणु रहित, जलन नाशक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। अर्थात अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है। अदरक की चाय पीने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।

# शरीर में गर्माहट : अदरक वाली (Ginger Tea) चाय का सेवन आपको सर्दी और इससे होने वाली बीमारियों से बचाता है। चूंकि अदरक की प्रकृति गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट पहुंचाती है, साथ ही आलस को भी दूर भगाती है।

# मतली से आराम : 
जब भी हम कहीं बाहर सफर के लिए जाते हैं, तो हमें उल्टी आती है लेकिन अगर हमने अदरक वाली चाय पी हो, तो हमें उल्टी नहीं आती और साथ ही मतली होने पर भी एक कप चाय से राहत पा सकते हो।

# रोग प्रतिरोधक क्षमता : 
यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, जिसके कारण भी आप शीतजनित बीमारियों से बचे रहते हैं। सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द के लिए अदरक की चाय एक बेहतरीन इलाज है।

# सांस लेने संबंधी समस्या : जब भी हमारा नाक बंद हो जाता है और हमें सांस लेने में तकलीफ होती है, तो हमें अदरक की बनी हुई चाय पीनी चाहिए, इसको पीने से हमें सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। और जब आप को वातावरण की एलर्जी होने पर सांस लेने में तकलीफ होती है, तो आप को एक कप अदरक की चाय का लेना चाहिए, इससे आप ठीक हो जाओगे।

# रक्तचाप : 
यह आपके रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।

# मासिक धर्म की परेशानियों से राहत : मासिक धर्म की परेशानियों से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय (Ginger Tea) का सेवन करना चाहिए। शहद के साथ अदरक वाली चाय लेने से भी आप को राहत मिलती है।

# पेट रहे दुरुस्त :
 अदरक वाली चाय का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। इसके अलावा जब हम ज्यादा खा लेते हैं तो उसे पचाने में भी मदद करती है।

# भूख बढ़ाने में सहायक : अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…