सुबह ये काम करने से होंगे ज़बरदस्त फायदे
योग (Yoga) आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। चाहे फिर शारीरिक तौर पर फिट रहने की बात हो या मानसिक स्वास्थ्य की, योग आपको कई लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि योग के कुछ आसन आपके बच्चों के लिए…
योग (Yoga) आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। चाहे फिर शारीरिक तौर पर फिट रहने की बात हो या मानसिक स्वास्थ्य की, योग आपको कई लाभ प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि योग के कुछ आसन आपके बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं? विशेष तौर पर आपकी बच्चे की पढ़ाई के लिए। अंदाजा लगा सकती हैं यह कौन सा योगासन है? जी हां यह कोई और नहीं बल्कि शीर्षासन (Sirsasana) है।
यहां हम बता रहे हैं कि शीर्षासन (Sirsasana) आपके बच्चों की पढ़ाई में कैसे मदद कर सकता है और यह आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है। क्या आप इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? चलिए तो बिना समय बर्बाद किए हम आपको बताते हैं।
शीर्षासन बच्चों के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों के अनुसार, शीर्षासन करने से सिर में रक्तसंचार बढ़ता है, जिससे कि मस्तिष्क अच्छे से कार्य करने लगता है और सभी इन्द्रिय-अंगों (आंख, कान,नाक आदि) के लिए लाभप्रद है। यह याददाश्त को सुधारने के साथ ही एकाग्रता को बढ़ाता है। शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही मानसिक सुकून भी पहुंचाता है।
बच्चों को पढ़ाई में मिलती है मदद
विशेषज्ञ बताते हैं, जब बच्चे इस आसन को करते हैं, तो यह उनकी मेमोरी को बूस्ट करता है। जिससे उनका पढ़ने में मन लगता है। जिससे वह जब भी कुछ पढ़ते हैं, याद करने की कोशिश करते हैं, तो वह इसे आसानी से कर पाते हैं और भूलते नहीं हैं। इसलिए पढ़ने वाले बच्चों को सुबह शीर्षासन करने की सलाह दी जाती है।
जानिए कैसे करें शीर्षासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले खाली पेट, समतल स्थान पर कंबल या दरी बिछा लें। वज्रासन में बैठकर, हाथों की अंगुलियों को आपस में फंसा लें।
- माथे से ऊपर जहां से बाल शुरू होते हैं, वहां से चार अंगुल ऊपर सिर पर हाथों को रखें।
- अब आगे झुकते हुए माथे को ज़मीन पर रख लें। दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें और हाथों की
- उंगलियों को आपस में अच्छी तरह से फंसाकर रखें।
- सांस की गति सामान्य रखते हुए हाथों पर ज़ोर डालते हुए, शरीर का भार सिर पर लाएं और सबसे पहले नितंबों को
- ऊपर की ओर उठाएं, फिर धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाते जाएं। शरीर का भार सिर पर आ जाएगा।
- शरीर को ऊपर की ओर सीधा कर लें। यहां पैर, कमर,व सर एक सीध में हो जाएंगे।
- शुरुआत में दीवार के सहारे या किसी का सहयोग लेकर इसका अभ्यास को करें।
शीर्षासन करते समय इन गलतिगों से बचें
- कोहनी बहुत चौड़ी रखना
- कंधों के पीछे कूल्हों को लाना
- सिर का गलत स्थान
- हाथ और पैरों में सामान्य गैप न रखना
- श्वास का बहुत तेज होना
- स्पाइनल पर अधिक भार देना
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
