24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर में लाता है स्फूर्ति

पुराने जमाने में गुड़ (Jaggery) की अहमियत किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती थी। बुजुर्ग अक्सर खाने के बाद गुड़ खाया करते थे। इससे मुंह का स्वाद तो मीठा होता ही है मगर साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। क्या…

24GhanteOnline
December 19, 2025
2 min read

पुराने जमाने में गुड़ (Jaggery) की अहमियत किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती थी। बुजुर्ग अक्सर खाने के बाद गुड़ खाया करते थे। इससे मुंह का स्वाद तो मीठा होता ही है मगर साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं गुड़ में मोटापे से लेकर जोड़ों का दर्द ठीक करने तक का रहस्य छुपा है। इसमें ऐसे कई गुण हैं जो हमें स्वस्थ रहने में मददगार हैं। रोजाना गुड़ खाने से अच्छी सेहत भी बरकरार रहती है। जानिए और फायदे

# जोड़ो का दर्द आजकल आम समस्या है लेकिन गुड़ खाने से आपको इस दर्द में राहत महसूस हो सकती है । जोड़ों के दर्द के लिए अदरक को पीसाकर, उसमे थोड़ा गुड़ मिला लें फिर इस मिश्रण का सेवन करे।

# आमतौर पर कपल्स सेक्स के तुरंत बाद पानी पीते हैं। लेकिन आप सेक्स करने के बाद मिश्री या गुड़ का सेवन करेंगे तो लाभदायक होगा । ऐसा करने से आपको कमजोरी का आभास नहीं होता।

# पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द रहती है। मासिक धर्म की तकलीफ से बचने का सबसे अच्छा उपाय है गुड़। गुड़ खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है।

# गुड़ में भरपूर मात्रा में मैग्नेशियम पाया जाता है। 10 ग्राम गुड़ खाने से आपके शरीर को लगभग 16 ग्राम मैग्नेशियम मिलता है। मैग्नेशियम शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है, जिस वजह से आप फ्रेश फील करते हैं।

# गुड़ की चाय पीने से वजन तेजी से कम होता है। पहले पानी गर्म करें,उसके बाद गुड़ डालें। फिर चायपत्ती डालें। कुछ देर उबलने दें। उसके बाद थोड़ा दूध डालें और चाय बनाते समय उसमें अदरक या इलायची पाउडर भी मिलाएं। आपकी चाय तैयार है। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना ऐसी चाय पिएं। आपको फायदा नजर आएगा।

# सर्दी-ज़ुकाम के लिए भी गुड़ एक प्राकृतिक औषधि के समान है। ज़ुकाम होने पर गुन-गुने पानी में गुड़ डालकर पी लें। ऐसा करने से शरीर की जकड़न तो कम होगी ही और साथ-साथ सर्दी भी ठीक हो जाएगी।

# अनीमिया के रोगियों के लिए गुड़ बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। गुड़ खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…