नाखून चबाना सेहत के लिए होता है बड़ा नुकसान
नाखून चबाने (Nail Biting) की आदत एक सबसे गंदी आदत मानी जाती है। नाखून चबाने की आदत आम तौर पर बचपन में शुरू होती है और बढे होने तक रह सकती है। यह बुरी आदत बच्चों में सबसे आम होती है लेकिन बड़ों को भी अपने नाखून चबाते…
नाखून चबाने (Nail Biting) की आदत एक सबसे गंदी आदत मानी जाती है। नाखून चबाने की आदत आम तौर पर बचपन में शुरू होती है और बढे होने तक रह सकती है। यह बुरी आदत बच्चों में सबसे आम होती है लेकिन बड़ों को भी अपने नाखून चबाते (Nail Biting) हुए अक्सर देखा जा सकता है। यह ज्यादातर लोगों में तनाव के कारण देखने को मिलती है। इस गंदी आदत की वजह से हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। आज हम आपको बताने जा रहें हैं, इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में। तो जितना जल्दी हो सके इस आदत को छोड़ दें।
# आपके नाखूनों में बैक्टीरिया रहते हैं जिसे आप हर वक्त अपने दांतों तले दबा कर रखते हैं। शोधों के अनुसार, नाखून उंगलियों से दोगुने गंदे होते हैं इसलिए इनमें बैक्टीरिया की आशंका भी अधिक होती है। ऐसे में नाखून चबाते वक्त ये मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश करते हैं और संक्रमण हो जाता है।
# जब आप अपने नाखनो को दातों से काटते हैं, तो हानिकारक जीवाणु आपके नाखूनों से आपके मुंह में जाते हैं और फिर आपके पेट में जाते हैं। जिसके कारण इन रोगाणुओं से जठरांत्र संबंधी संक्रमण हो सकते हैं जो दस्त और पेट में दर्द जैसी समस्या पैदा करते हैं।
# नाखूनों से निकलने वाली गंदगी दांतों को समय के साथ-साथ कमजोर करने लगती है। बहुत अधिक मात्रा में नाखून चबाने वाले लोगों में मुंह बंद करने पर ऊपरी और निचले दांतों को एक साथ आने पर समस्या होती है। अगर आप अक्सर अपने नाखूनों को चबाते है तो दांतों के अपने मूल स्थान से शिफ्ट होकर बाहर आने और कमजोर होने की भी बहुत अधिक आंशका रहती है।
# इस नाखून चबाने की लत के शिकार लोग डर्मेटोफिजिया (dermatophagia) नामक बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं।
# नाखून चबाना नाखूनों के नीचे की त्वचा, क्यूटिकल्स और नाख़ून के आस-पास की त्वचा को गंभीर क्षति पहुंचाता है।
# नाखून को चबाने से नाखूनों का बढ़ना भी रुक जाता है और नाखून छोटे रह जाते हैं।
# एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग लंबे समय से नाखून चबाते हैं उन लोगों में अन्य लोगों की तुलना में जीवन स्तर अच्छा नहीं होता है। इसके अलावा अन्य कारक जैसे नाखून चबाने की प्रतिरोध की वजह तनाव का भी जीवन की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
