24 घण्टे ऑनलाइन

धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में आयोजित की गई तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस ऐतिहासिक धनुष महायज्ञ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के द्वारा जैसे ही धनुष तोड़ा…

24GhanteOnline
February 23, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में आयोजित की गई तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस ऐतिहासिक धनुष महायज्ञ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के द्वारा जैसे ही धनुष तोड़ा गया। वैसे ही दर्शकों से भरा पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। धनुष टूटने के बाद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की। जिसके बाद सीता स्वयंवर व परशुराम, लक्ष्मण का संवाद हुआ। ग्राम पंचायत झंगटी में तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसके तीसरे दिन रविवार को धनुष तोड़ने की लीला का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत झंगटी के कलाकारों ने राम लक्ष्मण व परशुराम का बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कलाकारों के द्वारा संध्या वंदना के साथ साथ जनक विलाप की लीला का मंचन किया गया। भव्य मेला में उपस्थित सभी दर्शकों ने राम व सीता की झांकी की आरती की। सीता स्वयंवर के बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद हुआ। जिसका दर्शकों ने लुफ्त उठाया। आयोजक शैलेश मणि त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, प्रवीन मणि त्रिपाठी, गुड्डू तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, विपिन तिवारी, अनूप मणि त्रिपाठी, शुभम् मणि त्रिपाठी,लवकुश तिवारी, फरहान खान, जुबेर खान, शैलेश मौर्या, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेन्द्र गौतम सहितभारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कपिलवस्तु के विकास के लिए सांसद से मिले राजेश ज्ञावाली

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व लुम्बनी विकास कोष के निवर्तमान सदस्य राजेश ज्ञावाली एवं उद्द्योग वाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार नारद कोहार एवं ध्रुव नारायण यादव के…

राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण

भैरहवा, नेपाल। राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में उपचारत मरीजों को फल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष…

प्रान्त योजना की बैठक में सुनील मणि त्रिपाठी बनाये गए विहीप के जिला उपाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त योजना बैठक में सिद्धार्थनगर के सुनील मणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश गुप्ता को जिला सहमंत्री, शर्मिला अग्रहरि को दुर्गा वाहिनी संयोजिका की घोषणा संगठन महामंत्री…