राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण
भैरहवा, नेपाल। राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में उपचारत मरीजों को फल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष…
भैरहवा, नेपाल। राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में उपचारत मरीजों को फल वितरित किया गया।
वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ.अनन्त कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होता है। महासंघ ने फल वितरण के लिए भीम अस्पताल को चुने जाने पर आभार प्रकट किया।
भीम अस्पताल की मेडिकल सुपरिडेन्टेन्ट डा.शकुन्तला गुप्ता ने कहा कि फल वितरण कार्यक्रम से मरीजों का मनोबल बढ़ता है और समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सद्भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल, रुपन्देही के उपाध्यक्ष एवं फल वितरण संयोजक जोगेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि प्रथम स्थापना दिवस अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में 65 मरीजों को विभिन्न प्रकार के फल, हॉर्लिक्स, बिस्किट के साथ अन्य सामग्री प्रदान किया गया और कहा कि "धर्म करें, पुण्य कमाएं" की भावना के साथ महासंघ समाजसेवा में सक्रिय है और ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताया। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के महा-सचिव तारेकश्वर कान्दु ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम अस्पताल मे कार्यरत डा. बैजनाथ अग्रहरी (कन्सल्टेन्ट अर्थोपेडिक सर्जन), अहेब गोपाल उपाध्याय, व्यवस्थापक सुरज अधिकारी, नेपाल वैश्य युवा संघ रुपन्देही के उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, महासंघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाह, शत्रुधन पंडित, बेचन प्रसाद गुप्ता, सचिव -गणेश गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष किरण गुप्ता, पप्पु काशौधन, देपेश गुप्ता, सदस्य उषा जैसवाल, रुबी जैसवाल, मन्जु जैसवाल, अनिता गुप्ता, राजकुमार बनिया, इंद्रजीत शाह सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कपिलवस्तु के विकास के लिए सांसद से मिले राजेश ज्ञावाली
सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व लुम्बनी विकास कोष के निवर्तमान सदस्य राजेश ज्ञावाली एवं उद्द्योग वाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार नारद कोहार एवं ध्रुव नारायण यादव के…
प्रान्त योजना की बैठक में सुनील मणि त्रिपाठी बनाये गए विहीप के जिला उपाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त योजना बैठक में सिद्धार्थनगर के सुनील मणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश गुप्ता को जिला सहमंत्री, शर्मिला अग्रहरि को दुर्गा वाहिनी संयोजिका की घोषणा संगठन महामंत्री…
धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में आयोजित की गई तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस ऐतिहासिक धनुष महायज्ञ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के द्वारा जैसे ही धनुष तोड़ा…
