प्रान्त योजना की बैठक में सुनील मणि त्रिपाठी बनाये गए विहीप के जिला उपाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त योजना बैठक में सिद्धार्थनगर के सुनील मणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश गुप्ता को जिला सहमंत्री, शर्मिला अग्रहरि को दुर्गा वाहिनी संयोजिका की घोषणा संगठन महामंत्री…
सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त योजना बैठक में सिद्धार्थनगर के सुनील मणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष, जय प्रकाश गुप्ता को जिला सहमंत्री, शर्मिला अग्रहरि को दुर्गा वाहिनी संयोजिका की घोषणा संगठन महामंत्री मिलिन्द, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रान्त संगठन मंत्री राजेश व अन्य उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में प्रान्त मंत्री नागेंद्र द्वारा की गई।
उक्त जानकारी देते विहिप के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन की दो दिवसीय शनिवार व रविवार को योजना बैठक कुशीनगर में आहूति की गई थी, जिसमे सर्वसम्मिति से उक्त पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की गयी। इससे पूर्व बैठक में पूरे गोरक्ष प्रान्त का संगठनात्मक समीक्षा की गई तथा संगठन के बेहतर कार्य को आगे बढ़ाने के लिए योजना भी बनाई गई। विश्व हिन्दू परिषद एक ऐसा संगठन है जो सामाजिक समरसता बनाने, संस्कार बनाने और अपने सनातन धर्म के रक्षा को लेकर कार्य करती है, उक्त पदाधिकारियों के संगठन में दायित्व दिए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान संगठन के जिला मंत्री शिवा जी ने नव दायित्वधारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि नई ऊर्जा के साथ सँगठनात्म कार्यो में बेहतर परिणाम आएगा। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेश गुप्ता ने कहा कि नव दायित्वधारियों के संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कपिलवस्तु के विकास के लिए सांसद से मिले राजेश ज्ञावाली
सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व लुम्बनी विकास कोष के निवर्तमान सदस्य राजेश ज्ञावाली एवं उद्द्योग वाणिज्य संघ के कोषाध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार नारद कोहार एवं ध्रुव नारायण यादव के…
राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण
भैरहवा, नेपाल। राष्ट्रीय वैश्य महासंघ नेपाल ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर भैरहवा स्थित भीम अस्पताल में उपचारत मरीजों को फल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम अस्पताल विकास समिति के अध्यक्ष…
धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा पंडाल
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के ग्राम पंचायत झंगटी में आयोजित की गई तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस ऐतिहासिक धनुष महायज्ञ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार के द्वारा जैसे ही धनुष तोड़ा…
