24 घण्टे ऑनलाइन

दही का सेवन सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें जरूर

सुबह के समय आपने सही चीजें खाईं तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन अगर कुछ गलत चीजें खा लीं तो दिनभर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हम बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट (Empty Stomach)…

24GhanteOnline
June 28, 2026
2 min read

सुबह के समय आपने सही चीजें खाईं तो दिनभर एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन अगर कुछ गलत चीजें खा लीं तो दिनभर हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

हम बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट (Empty Stomach) खाने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। दही या अन्य फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स को खाली पेट खाया ( empty stomach) जाए तो इससे गट में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड का निर्माण होता है। यह पेट में मौजूद लैक्टिक ऐसिड को मार देता है जिससे ऐसिडिटी की समस्या हो जाती है और पेट में जलन व दर्द होने लगता है।

वही इस बात का भी ध्यान रखे की कई लोग खाली पेट केला खाते हैं लेकिन ऐसा करना उन्हें बीमार कर सकता है। दरअसल, केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। खाली पेट इस फल को खाने पर खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है, जिससे बेचैनी होना, उल्टी जैसा लगना, दस्त लगने जैसी समस्या हो सकती है।

टमाटर में विटमिन सी के साथ ही कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। दरअसल, टमाटर से पेट में टैनिक ऐसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो मरोड़, गैस जैसी पेट संबंधी समस्या पैदा करता है।

संतरा, मौसंबी, नींबू आदि साइट्रस फ्रूट्स ऐसिडिक होते हैं। इन्हें खाने पर शरीर में मौजूद ऑइल व फूड को ब्रेकडाउन करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। हालांकि, खाली पेट इनका सेवन करने पर इनकी यही क्वॉलिटी हार्टबर्न और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह बन जाएगी।

सलाद से आपके पेट में फाइबर की बहुत ज्यादा मात्रा जाती है, जिससे पेट पर जोर बढ़ जाता है। इस वजह से मरोड़, गैस, हार्टबर्न की परेशानी होने लगती है। इतना ही नहीं खाली पेट सलाद खाने पर बेचैनी और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…