24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेग्नेंसी में करें ये व्यायाम, डिलीवरी होगी नार्मल

क्या आप जानते हैं व्यायाम (exercise) ना सिर्फ आम दिनों में बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी आपको फिट रखता है। इस दौरान डॉक्टर भी हल्के-फुल्के व्यायाम की सलाह देते हैं। पैदल चलना या घर में कम थकान वाले काम भी व्यायाम…

24GhanteOnline
January 31, 2026
3 min read

क्या आप जानते हैं व्यायाम (exercise) ना सिर्फ आम दिनों में बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी आपको फिट रखता है। इस दौरान डॉक्टर भी हल्के-फुल्के व्यायाम की सलाह देते हैं।

पैदल चलना या घर में कम थकान वाले काम भी व्यायाम (exercise) के बराबर ही माने जाते हैं। लेकिन अगर आप गर्भावस्था के दौरान फिट रहने के लिए कुछ ऐसे व्यायामों की तलाश में हैं जिन्हें आप घर पर कर सकें, तो परेशान मत होइए।

हम आपको उन व्यायामों के बारे में बताएंगे जिन्हें करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर इन्‍हें कर सकती हैं।

# बटर फ्लाई : ज़मीन अथवा चटाई पर बैठे तथा पैर फैले हुए हों. बाद में घुटनों को मोड़िये तथा पैरों के तलवो को आपस में मिलाइये जितना संभव हो एडीयों को शरीर के नजदीक लायें तथा दोनों हाथो से पकड़ें. अब कोहनी को लीवर की तरह मानकर धीरे धीरे घुटनों को ऊपर नीचे हिलाए. इसे दस बार दोहराये फिर पैरों को सीधा करके सिथिल करें.

# स्टेप अप : स्टेप अप करने के लिए आपको 4 से 6 इंच के एक स्टूल की ज़रूरत होती है. इसे करने के लिए स्टूल को सामने रखे और एक पैर से उस पर कदम रखे और फिर वापास ले जाए. अब दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराये. स्टेप अप करने के लिए दीवार के पास खड़े हो सकते है. ताकि आपको इस एक्सरसाइज को करने में आसनी हो. ध्यान रखे की आपके शरीर का वजन तलवो के आगे वाले हिस्से पर होना चाहिए.

# ध्यान और सांस लेने वाले प्राणायाम : प्रेग्नेंसी में नॉर्मल डिलीवरी हो इसके लिए आप सांस लेने वाले प्राणायाम कर सकती हैं. इसका फायदा यह होता है कि उचित और पर्याप्त ऑक्सीजन बेबी को मिलती रहती है, जिससे बच्चे का सही तरह से विकास भी होता है. इसलिए नियमित रूप से ध्यान और सांस लेने वाले प्राणायाम कीजिए. आप कुछ खास योगासन जिनमे कोनासन, वक्रासन, पर्वतासन, सुख भद्रासन, हस्त पंगुस्तासन आदि शामिल हैं, वो कर सकती हैं.

# कंधे घुमाना : अपनी बांहों को फैलाये तथा दोनों हाथो को कंधो पर रखे. अपनी छाती के आगे तथा पीछे खिंचाव पैदा करने के लिए बांहों को क्लोक वाइज (घड़ी की सुई चलने की दिशा में ) तथा एंटी क्लोक वाइज (घड़ी की सुई चलने की विपरीत दिशा में ) की तरफ चौड़ा चक्कर लें.

# दीवार के सहारे करे पुश अप : गर्भावस्था में व्यायाम की शुरूवात वॉल पुश अप से करे. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दीवार की तरफ मुह करके खड़े हो जाए. फिर अपने घुटने को आराम वाली स्थिति में रख कर और शरीर को थोड़ा झुकते हुए दीवार को धीरे धीरे धक्का देना शुरू करे. ऐसा करते हुए अपनी ठूड्डी को दीवार के पास ले जाए और फिर वापस आ जाए. ऐसा कम से कम पाँच बार ज़रूर करे. वॉल पुश उप करते समय अपनी कमर को हमेशा सीधा रखे. ये बहुत सी असरदार एक्सर्साइज़ है आपकी प्रेग्नेन्सी को हेल्दी बनाने के लिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…